एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में पीएम का एलान, कांग्रेस एग्जिट गेट पर खड़ी है, येदुरप्पा होंगे सीएम कैंडिडेट

बेंगलुरु: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस के आखिरी बड़े किले कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस को जमकर घेरा और कहा कि अब इस सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है और कांग्रेस एग्जिट गेट पर खड़ी है. पीएम का कहना था कि कांग्रेस ने बहुत तबाही मचा ली. अब इस कल्चर की ज़रूरत नहीं है.

पीएम मोदी ने सूबे की सरकार को घेरते जनता से कहा कि विरोध करने वाले को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है. ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है. उन्होंने आरोप लगया कि कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई हैं. इसलिए इसका जवाब जनता वोट से दे.

कांग्रेस पर सीधा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को देशहित की चिंता नहीं है, बल्कि अपने हित की चिंता है.

प्रधानमंत्री मोदी का कहना था कि कर्नाटक को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए ऐसे फैसलों की जरूरत है जो यहां की तरक्की को तेज़ कर सके. लोगों की अकांक्षाओं को पूरा कर सके.

मोदी ने कहा कि कर्नाटक को केंद्र सरकार की तरफ से मोटी रकम दी गई,  कांग्रेस के दौर में कर्नाटक को जहां 70 हज़ार करोड़ दिए गए, वहीं उनके दौर में 2 लाख करोड़ दिए गए, लेकिन कर्नाटक का विकास नहीं हुआ.

मोदी ने अपने भाषण के दौरान बार बार अपनी सरकार के बेहतर काम को दोहराया और दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान किसान सशक्त हुआ है. मोदी ने किसानों को लुभाते हुए कहा कि भारत सरकार ने फैसला किया कि किसानों को उसकी लागत से डेढ़ गुना एमएसपी दिया जाएगा.

बेंगलुरु की रैली में पीएम मोदी ने बजट की खूबियों का बखान किया. उन्होंने कहा कि गांव और कृषि के क्षेत्र में साढ़े चौदह लाख रुपये का आवंटन किया गया है, जोकि एक रिकॉर्ड है. 51 लाख नए घर बनाने का लक्ष्य है. 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें, लगभग 2 करोड़ शौचालय बनेंगे. उनका कहना था कि इससे गरीबों का फायदा होगा.

येदुरप्पा होंगे सीएम कैंडिडेट

मोदी ने अपने भाषण में बीजेपी में सीएम कैंडिडेट के किसी भी ऊहापोह को खत्म करते हुए येदुरप्पा के नाम के साफ संकेत दिए. उन्होंने किसानों की बात करते हुए कहा कि येदुरप्पा के दिल में किसानों को लेकर बड़ी हमदर्दी है, पीएम का ये कहना अगले सीएम कैंडिडेट का एलान भी था.

अपने भाषण में मोदी ने बेंगलुरु को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की बात कही, ताकि शहर को जाम से छुटकारा मिल सके.

आपको बता दें कि इस साल के मध्य से पहले कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव हैं. ऐसे में पीएम की ये रैली बीजेपी के पक्ष में जनता का मूड बनाने की एक शुरुआती कोशिश है.

पीएम मोदी के इस परिवर्तन रैली के संबोधन के साथ ही कर्नाटक में बीते नब्बे दिनों से चल रही नवनिर्माण यात्रा का समापन हो गई.

आपको बता दें कि 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटें जीतीं थी और बीजेपी और जेडीएस के हिस्से में 40-40 सीटें आई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget