एक्सप्लोरर

संसद में बोली मोदी सरकार- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घुसपैठ में आई 43 फीसदी कमी

बता दें कि साल 2016 में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सेना के स्‍पेशल कमांडोज़ को कमान सौंपी गई थी. सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने 38 आतंकवादी मार गिराए थे.

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर होने वाली घुसपैठ में कमी आई है. मोदी सरकार ने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही. केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि 2018 की तुलना में 2019 के शुरुआती 6 महीनों में घुसपैठ में 43 फीसदी कमी आई है.

नित्यानंद राय ने कहा, ''सुरक्षाबलों की कोशिशों के चलते जम्मू-कश्मीर के हालात सुधरे हैं, और पिछले साल के मुकाबले इस साल जून तक घुसपैठ में कमी आई है. इस साल घुसपैठ में 43 फीसदी तक की कमी आई है. वहीं आतंकी हमलों में 28 फीसदी की कमी, आतंकी गुटों में स्थानीय युवकों की भर्ती में 40 फीसदी की कमी और आतंकियों के सफाए में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.''

बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताने वाली मोदी सरकार ने साफ कहा है कि आतंकवाद को लेकर उनकी पॉलिसी जीरो टॉलरेंस की है. पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि उनकी सरकार ने आतंकवाद से निपटने का तरीका बदल दिया है, और पाकिस्तान में इसकी जड़ों पर हमला कर रही है.

29 सितम्बर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. दरअसल भारतीय सेना ने उरी में हुए आतंकी हमले में जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी. भारत की तरफ से रात 12.30 बजे से 2.30 बजे तक यह ऑपरेशन चलाया गया. भारतीय सेना के कमांडोज ने आतंकवादियों के 7 लॉन्च पैड को अपना निशाना बनाया. इसमें 38 आतंकवादी मारे गए थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget