एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बने

पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे लंबे वक्त तक लगातार देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे. अब इस मामले में पीएम मोदी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे. वे 16 साल और 286 दिनों तक लगातार इस पद पर थे. इंदिरा गांधी 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं. जबकि पीएम मोदी 4078 दिनों से इस पद पर हैं.

प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. वे सबसे लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. अब प्रधानमंत्री बनकर रिकॉर्ड बनाया है. पीएम मोदी 2014 से अपने पद पर बने हुए हैं. उन्होंने 25 जुलाई 2025 को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं. इस तरह मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है.

देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले तीन नेता

पंडित नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे. वे करीब 16 साल और 9 महीने इस पद पर रहे. इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं. उन्होंने 11 साल और 2 महीने लगातार इस पद पर रहकर रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी भी इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वे 26 मई 2014 से और अभी तक पीएम के पद पर हैं.

आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आजादी के बाद जन्मे हैं और सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहे. पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के बाद लगातार पद पर रहने वाले पहले नेता भी हैं. पंडित नेहरू के बाद वे एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं.  मोदी किसी गैर हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता भी हैं.

बता दें कि पीएम मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनका कार्यकाल 2029 तक चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget