एक्सप्लोरर

मॉरीशस के सांसद महेंद गुंगाप्रसाद ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- 'केवल उन्हें है अयोध्या को फिर से सुर्खियों में लाने का श्रेय'

PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में नवन‍िर्माणाधीन श्रीराम मंद‍िर के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह से पहले मॉरीशस के सांसद महेंद गुंगाप्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है.

PM Modi in Ayodhya Mauritius MP Mahend Gungapersad praise: मॉरीशस के सांसद महेंद गुंगाप्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, "मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि केवल मोदी ही अयोध्या को फिर से सुर्खियों में ला सकते थे, जैसा कि उन्होंने किया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबि‍क, मॉरीशस के सांसद ने कहा कि जिस तरह से मंदिर बनाया जा रहा है और बनाया गया है, उस पर हमें गर्व है. पीएम मोदी की ओर से शिक्षा क्षेत्र में क‍िए गए प्रयासों की भी उन्‍होंने सराहना की. मॉरीशस की लेबर पार्टी के सांसद गुंगाप्रसाद इन द‍िनों भारत दौरे पर हैं.  

'गौरवान्‍वि‍त होने की कल्‍पना नहीं कर सकते' 

सांसद गुंगाप्रसाद ने प्रसन्‍नता जाह‍िर करते हुए कहा, ''इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है क‍ि आज मैं कितना गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, जैसे कि आप में से अधिकांश और हिंदू आस्था के अधिकांश मॉरीशसवासी बहुत खुश और गौरवान्वित हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि आज प्रभु श्रीराम का मंदिर उस स्थान पर है जहां उनका जन्म हुआ था.''

श‍िक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों-प्रयासों की प्रशंसा की 

मॉरीशस सांसद गुंगाप्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के शिक्षा क्षेत्र में क‍िए गये कार्यों और प्रयासों की भूर‍ी-भूरी प्रशंसा भी की. उन्‍होंने कहा क‍ि मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र चहक उठा है. इसको हम हर क्षेत्र में देख सकते हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि नए भारत, नई शिक्षा प्रणाली को प्रतिबिंबित करते हुए छात्र विश्वविद्यालयों और स्कूलों से बाहर न‍िकलकर आ रहे हैं. मॉरीशस सांसद ने लागू की जा रही शैक्षण‍िक नीतियों की बधाई दी. 

'पीएम मोदी कर‍िश्‍माई नेता' 

मॉरीशंस एमपी  गुंगाप्रसाद ने पीएम मोदी को करिश्माई नेता बताते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं जो अपने आप में अद्वितीय हैं. उनके नेतृत्‍व में भारत, भारत का भाग्‍य और भारत की छवि बदली है. 

'पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत का भविष्य उज्ज्वल'
 
उन्‍होंने कहा क‍ि भारत का भव‍िष्‍य आज उज्‍जवल है. और इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके कार्यकाल में भारत का भविष्य बहुत उज्ज्वल रहेगा. उन्‍होंने इस बात पर भी बल द‍िया क‍ि भारत को देखने के लोगों के नजरि‍ये में बदलाव आया है. इसके ल‍िए पीएम मोदी धन्‍यवाद के पात्र हैं. मॉरीशस एमपी ने कहा कि आज कई देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं. वे भारत के साथ बहुत घनिष्ठ संबंध रखना चाहते हैं.  

यह भी पढ़ें: 'पक्का घर सिर्फ रामलला को नहीं मिला, बल्कि...', अयोध्या में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget