एक्सप्लोरर

कल सुबह 10 बजे पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, दुनिया भर की रहेंगी निगाहें

नवंबर में चीन का बड़ा इम्तिहान होगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव आएगा. चीन के ऊपर दबाव होगा कि जो वादा ब्रिक्स सम्मेलन में किया है उसको वो संयुक्त राष्ट्र में भी निभाएगा.

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच कल द्विपक्षीय वार्ता होगी. भारतीय समय के मुताबिक ये मुलाकात कल सुबह दस बजे होगी. डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों के प्रमुखों की ये पहली मुलाकात है. इसी वजह से पूरी दुनिया की नजरें कल इस बेहद खास मुलाकात पर होंगी.

मुलाकात से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका पहली बार ब्रिक्स देशों के घोषणापत्र में आतंक के खिलाफ पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के नाम शामिल किए गए हैं. ब्रिक्स के सभी पांच देशों की सहमति से तैयार किए गए इस बयान में लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के नाम हैं.

इसमें कहा गया है कि आतंक को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता. आतंकियों को मदद और उनका समर्थन करने वाले देशों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. आतंक से लड़ने की एक समग्र नीति होनी चाहिए जिसमें आतंकियों को मिलने वाली आर्थिक मदद पर रोक से लेकर आतंकियों के कैंपों को नष्ट करना तक शामिल होना चाहिए.

इसमें एकजुट होकर संयुक्त राष्ट्र से आतंक पर कार्रवाई की मांग की बात भी की गई है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया की नजरों से दूर होने वाली ब्रिक्स की बैठक बैठकों में आतंक के खिलाफ मिलकर लड़के की खूब वकालत कर रहे हैं. ये भारत के लिए बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है.

नवंबर में चीन का बड़ा इम्तिहान अब नवंबर में चीन का बड़ा इम्तिहान होगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव आएगा. चीन के ऊपर दबाव होगा कि जो वादा ब्रिक्स सम्मेलन में किया है उसको वो संयुक्त राष्ट्र में भी निभाएगा.

क्या है ब्रिक्स? पांच देशों ब्राजील, रूस, इंडिया, चाइना और साउथ अफ्रीका यानी ब्रिक्स का आपसी आर्थिक विकास के लिए संगठन बना है. दुनिया की करीब तैंतालिस फीसदी आबादी इन्हीं पांच देशों में रहती है. जहां विश्व का सकल घरेलू उत्पाद 30% है और विश्व व्यापार में इसकी 17% हिस्सेदारी है. इनके पास दुनिया का 25% भूभाग है. पहला ब्रिक्स सम्मेलन 16 जून 2009 को रूस में हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget