एक्सप्लोरर

6 ब्राह्मण, 3-3 दलित और ठाकुर... PM मोदी ने 31 कैबिनेट मंत्रियों के जरिए किस तरह साधे जातिगत समीकरण

Narendra Modi 3.0 cabinet: नरेंद्र मोदी के साथ 31 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इन मंत्रियों में राजनाथ, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर जैसे तमाम बड़े नाम शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मोदी के साथ 31 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर जैसे तमाम बड़े नाम शामिल हैं. Modi 3.O कैबिनेट में जातिगत समीकरण साधने की भी पूरी कोशिश की गई. आइए जानते हैं कि किस जाति के कितने मंत्रियों ने शपथ ली.  

31 कैबिनेट मंत्रियों में कितने-किस जाति के?

जाति कैबिनेट मंत्रियों की संख्या
ठाकुर 3
ब्राह्मण 6
दलित 3
आदिवासी 1
सिख 2
भूमिहार 2
यादव 2
पाटीदार 2
वोक्कालिंगा 1
खत्री 1

मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी लिस्ट

नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र खटीक, के राममोहन नायडू, प्रहलाद जोशी, गिरिराज सिंह, जुएल ओराम, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सीआर पाटिल.

तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के पीएम बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार पीएम बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ. बीजेपी ने 240 सीटें जीती हैं. जबकि बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत है. हालांकि, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने बहुमत से ज्यादा 293 सीटें हासिल की हैं.

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आए थे, इस बार नतीजों के 5 दिन बाद नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली. इससे पहले 2019 में उन्होंने 30 मई को शपथ ली थी, तब नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे. वहीं, 2014 में नरेंद्र मोदी ने 26 मई को शपथ ली थी. तब नतीजों के 10 दिन बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget