एक्सप्लोरर

Narayan Rane vs Uddhav Thackeray: कैसे हुआ नारायण राणे और उद्धव ठाकरे के बीच 36 का आंकड़ा? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Uddhav Thackeray vs Narayan Rane: नारायण राणे एक समय में शिव सेना में ताकतवर नेता हुआ करते थे. शिव सेना से ही उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी. बाद में वे कांग्रेस और फिर बीजेपी में गए.

Uddhav Thackeray vs Narayan Rane: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़’ लगाने की बात कही जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. महाराष्ट्र भर में 4 जगह उनके खिलाफ एफआईआर हुई और शिव सैनिकों ने उनके घर के बाहर हमला कर दिया. राणे जमानत पर बाहर आ गये हैं और उनके बेटे नितेश ने फिल्म राजनीति का डायलॉग ट्वीट किया है, “करारा जवाब मिलेगा.” दरअसल भले ही ये लड़ाई महाराष्ट्र में दोस्त से दुश्मन बनी शिव सेना और बीजेपी के बीच की लग रही हो लेकिन झगड़ा नारायण राणे और उद्धव ठाकरे के बीच जाती खुन्नस का भी है.

70 के दशक में मुंबई के चेंबूर इलाके से शिव सेना का झंडा थामकर अपना सियासी सफर शुरू करने वाले नारायण राणे 1995 तक पार्टी में बेहद ताकतवर नेता बनकर उभरे. उस साल बनी मनोहर जोशी की सरकार में राणे को राजस्व मंत्री बनाया गया. राणे एक बेहद आक्रमक छवि वाले और वफादार नेता तो थे ही उनके पास पार्टी की तिजोरी भरने का भी कौशल था. राणे का मराठा होना भी शिव सेना में उनकी हैसीयत के लिये फायदेमंद था. वे उस कोंकण इलाके से आते हैं जिसे शिव सेना का गढ़ माना जाता है.

1999 में जब बाल ठाकरे ने मनोहर जोशी को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया तब ये कुर्सी उन्होने नारायण राणे को देने का फैसला किया. लेकिन राणे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री नहीं रह सके थे. उसी साल चंद महीनों बाद हुए विधान सभा चुनाव के बाद शिव सेना-बीजेपी गठबंधन आपसी विवाद की वजह से वक्त रहते सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाया और महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार आ गई.

इस बीच शिव सेना में भी बदलाव हो रहे थे. बाल ठाकरे के सबसे छोटे बेटे उद्धव ठाकरे राजनीति में सक्रीय हो चुके थे और उन्हें शिव सेना का कार्याध्यक्ष बनाया गया था. राणे जैसे पार्टी के पुराने लोग दिन ब दिन खुद को साइडलाइन किया जाना महसूस कर रहे थे. 2004 के विधान सभा टिकट बंटवारे में भी राणे के बजाय उद्धव ठाकरे की चली. इससे खफा होकर राणे ने न केवल उद्धव ठाकरे बल्कि उनके सेक्रेटरी मिलिंद नार्वेकर, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई और बाल ठाकरे के खिलाफ भी सरेआम बयानबाजी शुरू कर दी. जुलाई 2005 में उन्होंने एलान किया कि वे शिव सेना नेता पद से इस्तीफा दे रहे हैं. इस घोषणा के वक्त राणे ने कहा कि शिव सेना ने उद्धव के नेतृत्व में अपनी चमक खो दी है. बाल ठाकरे के बारे में उन्होने कहा कि पुत्रमोह की वजह से उनकी नजर में बाकी किसी की अहमियत नहीं रह गई. मिलिंद नार्वेकर और सुभाष देसाई पर राणे ने आरोप लगाया कि वे बीते चार से पांच सालों से उनके खिलाफ साजिश रच रहे थे. राणे की बयानबाजी से भड़क कर बाल ठाकरे ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया.

शिव सेना से निकाले जाने के बाद राणे कांग्रेस से जुड़ गये. शिव सेना के प्रति उनकी नफरत को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें 2015 के विधान सभा उप चुनाव में बांद्रा पूर्व सीट से बतौर उम्मीदवार उतारा लेकिन उसमें उनकी बुरी तरह से हार हुई. राणे के मुताबिक उन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाने का झांसा दिया था. लेकिन जब भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चुने जाने का अवसर आता तो कभी अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री बना दिये जाते तो कभी पृथ्वीराज चव्हाण. कांग्रेस को भी बुरा-भला कहते हुए उन्होने उस पार्टी को भी छोड़ दिया.

साल 2017 में उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष नाम की अपनी अलग पार्टी बना ली. उस दौरान महाराष्ट्र की सत्ता में बीजेपी और शिव सेना साथ तो थे लेकिन उनके बीच की कटुता सियासी हलकों में साफ नजर आ रही थी. बीजेपी उस कोंकण में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये नारायण राणे को लेना चाहती थी जहां सालों से शिव सेना का वर्चस्व था.

लेकिन बीजेपी सीधे सीधे शिव सेना को नाराज नहीं करना चाहती थी, इसलिये, राणे को बिना पार्टी में शामिल किये बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बना दिया. जब शिव सेना से टकराव बढ़ा तो राणे और उनके बेटे नितेश औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गये. अपने बयानों के जरिये बाप-बेटे लगातार शिव सेना पर निशाना साधते रहे. राणे के बड़े बेटे निलेश ने ये बयान देकर सनसनी फैला दी कि उन्हें पता है कि ठाकरे के बंगले मातोश्री की प्रत्येक मंजिल पर क्या होता है और अगर उन्होंने सच्चाई बता दी तो ठाकरे कहीं मुंह छुपाने लायक नहीं रहेंगे. निलेश ने आरोप लगाया था कि ठाणे के शिव सेना नेता आनंद दिघे की मौत के पीछे बाल ठाकरे का हाथ था और ठाकरे ने बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम की हत्या की भी साजिश रची थी. जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद नारायण राणे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की गई है और उसमें महाराष्ट्र सरकार का एक मंत्री शामिल है.

उद्धव को ‘थप्पड़’ मारने वाले बयान के दो दिनों पहले ही राणे के एक और बयान ने सनसनी फैला दी थी और इस बात की चर्चा छेड़ दी थी कि क्या शिव सेना में बगावत होने वाली है. राणे ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार में नगरविकास मंत्री और दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे शिव सेना से ऊब गये हैं और वे उन्हें बीजेपी से जुड़ने का ऑफर देंगे. महाराष्ट्र में मुंबई समेत 10 महानगरापालिकाओं के चुनाव अगले साल होने जा रहे हैं जिन्हें जीतेने के लिये सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगाने वाली हैं. ऐसे में नारायण राणे बनाम उद्धव ठाकरे की लड़ाई के कई और अध्याय देखने मिल सकते हैं.

Narayan Rane Case: नारायण राणे के बेटे ने शेयर किया ‘राजनीति’ का वीडियो क्लिप, शिवसेना पर हमला

Narayan Rane News: हाई कोर्ट पहुंचे नारायण राणे, याचिका में अपने ऊपर दर्ज FIR को रद्द करने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget