एक्सप्लोरर

नारद स्टिंग मामला: CBI ने आज दूसरे दिन भी बीजेपी नेता मुकुल रॉय से पूछताछ की

नारद स्टिंग मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम आज बीजेपी नेता मुकुल रॉय के आवास पर पहुंची. जहां उनसे पूछताछ की गई. रॉय से सीबीआई ने शनिवार को भी पूछताछ की थी.

कोलकाता: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज एक बार फिर नारद टेप घोटाले की जांच के सिलसिले में बीजेपी नेता मुकुल रॉय से पूछताछ की. सीबीआई की टीम घोटाले की जांच के घेरे में आए आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को लेकर मुकुल रॉय के आवास पर पहुंची थी.

बीजेपी नेता रॉय से कल भी करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई थी. सीबीआई कार्यालय से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘कानून का पालन करने वाले एक नागरिक के तौर पर जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना मेरा दायित्व है. फिर जब कभी बुलाया जाएगा, मैं आऊंगा.’’

पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे रॉय पिछले साल नवंबर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गये थे. पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि वह ’तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा रची गयी साजिश में शामिल नहीं थे, मैंने कोई पैसा नहीं लिया.’

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनसे और आईपीएस एसएमएच मिर्जा से एकसाथ पूछताछ की गयी तो उन्होंने कहा, ‘‘यह एजेंसी का अंदरूनी विषय है. इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए उपयुक्त नहीं है.’’ सीबीआई ने बृहस्पतिवार को इस घोटाले की जांच के सिलसिले में आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया था.

नारद वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते लोग फायदा पहुंचाने के एवज में एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसे लेते हुए नजर आते हैं. ये वीडियो पश्चिम बंगाल के 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले जारी किये गये थे.

रॉय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके खिलाफ ‘झूठे’ मामले दर्ज कर रही है जिसका अदालत में कोई आधार नहीं है. जब नारद न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैम्यूएल्स ने यह स्टिंग ऑपरेशन किया था तब मिर्जा बर्दवान जिले के पुलिस अधीक्षक थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा स्थिति
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget