एक्सप्लोरर

कोरोना से बचना है: एमपी के नाहरू खान ने किया कमाल, पशुपतिनाथ मंदिर में बिना छुए ही बज रही हैं घंटियां

मध्य प्रदेश के नाहरू खान ने एक ऐसी मशीन का अविष्कार किया है, जिसकी सहायता से पशुपतिनाथ मंदिर में बिना छुए ही घंटिया बज रही हैं. अब श्रद्धालु घंटी को बिना छुए ही इसे बजा रहे हैं.

भोपाल: मौजूदा वक्त में सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन तक में हमें हिंदू और मुस्लिमों के बीच नफरत की खबर देखने को मिलती रहती है. लेकिन आज मध्य प्रदेश के मंदसौर से दोनों धर्मों को जोड़ने वाली एक खबर सामने आई है. भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बयां करती यह खबर दिल को छू लेने वाली है.

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लगभग ढ़ाई महीने पूरे देश में सभी तरह के धार्मिक स्थल बंद रहे. मंदिर हों या मस्जिद, सभी जगह इस संक्रमण के कारण सन्नाटा छाया रहा. लेकिन 08 जून से लॉकडाउन में ढ़ील देते हुए केंद्र सरकार ने सभी तरह के धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला किया. हालांकि, इसमें भी सरकार ने कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए कई तरह की पाबंदिया भी लगाईं. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तो खोल दिए गए, लेकिन इसमें घंटी बजाने पर रोक लगा दी गई. इसके पीछे सरकार का तर्क था कि घंटी छूने से कोरोना का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यकित के बीच फैल सकता है.

मध्य प्रदेश के नाहरू खान ने दूर की समस्या

मध्य प्रदेश के नाहरू खान ने एक ऐसा सेंसर बनाया है, जिसकी मदद से अब घंटी छूने की ज़रूरत नहीं है, सिर्फ घंटी के नीचे हाथ ले जाने से ही वह बजले लगती है. नाहरू खान ने यह मशीन मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर को दान में दे दी है. नाहरू के कारण लोग बिना छुए ही घंटी बजा रहे हैं.

नाहरू के इस अविष्कार से श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर देखने को मिल रही है. श्रद्धालुओं में इस बात की खुशी है कि घंटी बजाने से इंफेक्शन का जो डर था वो भी अब दूर हो गया है.

पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे हटा दिया गया था, लेकिन अब भक्त घंटी के माध्यम से भगवान तक अपनी याचना पहुंचा सकते हैं. नाहरू भाई ने हमें सेंसर बनाकर दान में दिया है, जिससे अब भक्त बिना छुए ही घंटी बजा सकते हैं.

नाहरू के बयान ने पेश की मिसाल 

पशुपतिनाथ मंदिर को दान में सेंसर देने वाले नाहरू खान ने कहा, मस्जिद से तो आज़ान की आवाज़ आ रही है, लेकिन इन दिनों मंदिरों से घंटी बजने की आवाज़ नहीं आ रही थी. ऐसे में हमें अच्छा नहीं लगा रहा था. इसलिए मैंने ऐसे सेंसर के बनाने के बारे में सोचा, जिससे बिना छुए ही घंटी बजने लगे. अब भक्तों को घंटी छूने की ज़रूरत भी नहीं है.

कोरोना वायरसः बीते 13 दिनों में सवा लाख से ज्यादा नए केस, 3655 मरीजों की संक्रमण से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 कंपनियां, 120 समझौते और 12.5 बिलियन डॉलर का निवेश... भारत-जापान में होगी बड़ी डील? PM मोदी-तकाइची की अहम बैठक
150 कंपनियां, 120 समझौते और 12.5 बिलियन डॉलर का निवेश..., भारत-जापान में होगी बड़ी डील?
Petrol Diesel Price Cut: 'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget