एक्सप्लोरर

नागालैंड में पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- राज्य में मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘तकनीक की मदद से, हम उन कमियों को दूर करेंगे जिनसे सरकार का पैसा बर्बाद हो रहा है.’’

कोहिमा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि नागालैंड की बीजेपी-एनडीपीपी सरकार जनता के धन की बर्बादी करने वालों को रोकेगी और राज्य में सड़क संपर्क बढ़ाने पर काम करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि विकास के लिए काम करने के लक्ष्य से नागालैंड को मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है. राजधानी से करीब 360 किलोमीटर दूर ह्वेनसांग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के लिए मेरा दृष्टिकोण परिवहन के जरिए बदलाव का है.’’ ये जानकारी नागालैंड बीजेपी ने टि्वटर अकाउंट पर दी है.

पीएम मोदी ने कहा कि चार वर्ष से भी कम समय में केन्द्र ने राष्ट्रीय राजमार्गों में 500 किलोमीटर जोड़े हैं और नागालैंड की सड़कों पर 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की योजना बना रहे हैं. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों से बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘वह सुनिश्चित करेंगे कि धन जनता तक पहुंचे.’’

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘तकनीक की मदद से, हम उन कमियों को दूर करेंगे जिनसे सरकार का पैसा बर्बाद हो रहा है.’’ किसी का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कभी कहा था कि केन्द्र से भेजे जाने वाले एक रुपये में से गांवों को महज 15 पैसे मिलते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘दृढ़ता के साथ हमें इसे बदलने की जरूरत है.’’ उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार नागालैंड के सभी लोगों के लिए अधिकार सुनिश्चित करना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने सौभाग्य योजना शुरू की है जो सभी घरों को बिजली मुहैया कराएगी. अभी तक नागालैंड में 10 लाख से ज्यादा एलईडी बल्ब बांटे गये हैं, जिससे बिजली की खपत कम हुई है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोहिमा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केन्द्र करीब 1,800 करोड़ रुपये खर्च करेगा. राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. बीजेपी ने 20 सीटों पर जबकि गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget