एक्सप्लोरर

UCC Issue: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ नगालैंड विधानसभा से प्रस्ताव पारित, सीएम नेफ्यू रियो बोले- 'खतरा पैदा करेगा'

UCC Resolution In Nagaland: नगालैंड विधानसभा ने अपने मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है. सीएम नेफ्यू रियो ने इसके पीछे की वजहें बताई हैं.

Nagaland UCC: नगालैंड विधानसभा ने मंगलवार (12 सितंबर) को समान नागरिक संहिता (UCC) से राज्य को छूट दिए जाने का आग्रह करने वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि नगालैंड विधानसभा का 14वां सदन सर्वसम्मति से राज्य में प्रस्तावित यूसीसी को लेकर अधिनियम से छूट का प्रस्ताव रखता है.

उन्होंने कहा, ''नगालैंड सरकार और नागा लोगों का मानना है कि यूसीसी प्रथागत कानूनों, सामाजिक प्रथाओं और नागा लोगों की धार्मिक प्रथाओं के लिए खतरा पैदा करेगा, जिससे यूसीसी लागू होने की स्थिति में अतिक्रमण का खतरा रहेगा.'' सीएम ने कहा कि जाहिर तौर पर यूसीसी का उद्देश्य शादी और तलाक, कस्टडी और गार्जियनशिप, गोद लेने और रखरखाव, उत्तराधिकार और विरासत जैसे व्यक्तिगत मामलों पर एक ही कानून बनाना है.

कैबिनेट फैसले के माध्यम से 4 जुलाई को जता दिया था विरोध- सीएम रियो 

सीएम नेफ्यू रियो ने कहा कि राज्य सरकार ने एक कैबिनेट फैसले के माध्यम से 4 जुलाई को आयोग को यूसीसी पर अपने रुख के बारे में बता दिया था. उन्होंने कहा स्वतंत्रता पूर्व ब्रिटिश काल से चले आ रहे नगालैंड के अनूठे इतिहास को आधार बनाकर राज्य सरकार ने अपना विरोध व्यक्त किया था. 

रियो ने कहा कि स्वतंत्रता पूर्व समय से नगालैंड को लेकर गैर-हस्तक्षेप की नीति का आश्वासन मिला था और केंद्र की ओर से लोगों की सामाजिक और धार्मिक प्रथाओं और प्रथागत कानूनों और अनुच्छेद 371ए के तहत दी गई संवैधानिक गारंटी को जारी रखा गया.

क्या कहता है अनुच्छेद 371ए?

सीएम नेफ्यू रियो कहा, ''अनुच्छेद 371ए साफ तौर पर कहता है कि नागाओं की धार्मिक या सामाजिक प्रथाओं, इसके प्रथागत कानून और प्रक्रिया, सिविल और आपराधिक न्याय प्रशासन (जिसमें नागा प्रथागत कानूनों के अनुसार निर्णय शामिल हैं) और भूमि और उसके संसाधनों का स्वामित्व और ट्रांसफर के संबंध में संसद का कोई भी अधिनियम नगालैंड राज्य पर लागू नहीं होगा जब तक कि राज्य विधानसभा ऐसा निर्णय न ले.''

यह भी पढ़ें- Sanatana Dharma Remarks: 'मैं सनातन धर्म से हूं...', DMK नेताओं के बयानों पर क्या कुछ बोले राघव चड्ढा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget