एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शिवसेना में बगावत के बीच मुंबई में आज एमवीए का मंथन, CM उद्धव ने बुलाई बैठक, बीजेपी की भी तैयारी

MVA Government: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय उथल-पुथल मची हुई है. शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के बगावती तेवर के बाद एमवीए सरकार की सांसे रुक-रुककर चल रही है.

Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बागी तेवर से महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी भूचाल की आहट तेज हो गई है. उद्धव सरकार (Uddhav Government) पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए एमवीए (MVA) के घटक दल हरकत में आ गए हैं. दोपहर एक बजे के करीब महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra Cabinet) की बैठक होने जा रही है. तो वहीं एनसीपी (NCP) चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) भी उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा शरद पवार ने आज एनसीपी विधायकों की बैठक भी बुलाई है. साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra) विधायकों की भी बैठक होने वाली है.

महाराष्ट्र कांग्रेस की होने वाली बैठक में संजय राउत बतौर पर्यवेक्षक  के तौर पर मौजूद रहेंगे. इस बीच एकनाथ शिंदे की बागावत को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल नेताओं पर दवाब बनाने के लिए कर रही है. कुछ नेता दवाब में आ जाते हैं. शिंदे की भी कुछ मजबूरी होगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझे भी धमकी मिली थी कि ये सरकार गिरा दो नहीं तो आपके खिलाफ भी कार्रवाई हो जाएगी. कभी ईडी का प्रेशर डालते तो कभी सीबीआई का लेकिन मैंने अपनी पार्टी के साथ गद्दारी नहीं की.

एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंचे

महाराष्ट्र के सियासी घमासान का मैदान अब गुजरात से असम शिफ्ट हो गया है. एकनाथ शिंदे समेत बागी विधायक स्पेशल फ्लाइट से बुधवार सुबह सूरत से गुवाहाटी पहुंचे. वहां बीजेपी नेताओं ने उन्हें रिसीव किया और एयरपोर्ट के बाहर तीन बसों से उन्हें होटल ले जाया गया. यहां एयरपोर्ट पर एकनाथ शिंदे ने फिर दोहराया कि हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व ​​​​को आगे ले जाएंगे. एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 34 विधायकों का समर्थन है. अगर सभी 34 विधायक सरकार का साथ छोड़ देते हैं तो उद्धव ठाकरे के लिए सरकार बचा पाना आसान नहीं होगा.

शिंदे ने उद्धव के सामने भाजपा से गठबंधन की शर्त रखी

महाराष्ट्र (Maharashtra) के 41 विधायकों के साथ गुजरात (Gujarat) में डेरा डालकर बैठे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के सामने बीजेपी (BJP) से गठबंधन की शर्त रख दी. उद्धव ने शिंदे से बातचीत के लिए मिलिंद नार्वेकर (Milind Narvekar) को भेजा था. नार्वेकर और शिंदे के बीच करीब एक घंटे मुलाकात चली. नार्वेकर ने फोन पर उद्धव से शिंदे की बातचीत कराई. सूत्रों का कहना है कि करीब 20 मिनट चली इस बातचीत में उद्धव ने मुंबई (Mumbai) आकर बातचीत का प्रस्ताव रखा. लेकिन  शिंदे बीजेपी से गठबंधन पर अड़े रहे और ये भी कहा कि पहले उद्धव अपना रुख स्पष्ट करें और अगर गठबंधन (Alliance) पर राजी हैं तो पार्टी टूटेगी नहीं.

ये भी पढ़ें: शिवसेना के बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंचे एकनाथ शिंदे, 40 MLA साथ होने का का दावा, बोले-बालासाहेब का हूं कट्टर समर्थक

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: उद्धव सरकार पर मंडराया खतरा, जानिए क्यों अहम हो गई निर्दलीय विधायकों की भूमिका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget