एक्सप्लोरर

एमवी केम प्लूटो जहाज पर ड्रोन अटैक की पुष्टि के बाद नेवी ने अरब सागर में तैनात किए 3 युद्धपोत, नेवी करेगी फॉरेंसिक जांच

MV Chem Pluto: मर्चेंट शिप एमवी केम प्लूटो जब ड्रोन से हमला किया गया, उसमें चालक दल के 21 भारतीय सदस्य उसमें सवार थे.

Merchant Vessel MV Chem Pluto: भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल ने अरब सागर में ड्रोन हमले का सामना करने वाले व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो के सोमवार (25 दिसंबर) को मुंबई पहुंचने पर उसका विस्तृत निरीक्षण किया.

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमले वाली जगह और जहाज पर पाए गए मलबे का विश्लेषण करने ड्रोन हमले का संकेत मिलता है और सभी विवरणों का पता लगाने के लिए आगे फॉरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की आवश्यकता होगी.

जहाज पर ड्रोन से किए गया था हमला

शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज पर एक ड्रोन हमला किया गया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए कई पोत तैनात किए.

अधिकारियों ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर हाल के हमलों के मद्देनजर, नौसेना ने क्षेत्र में अपनी प्रतिरोधक उपस्थिति बनाए रखने के लिए युद्धपोत आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया है. उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई को भी लगाया गया है.

तस्वीरों में दिखाई दे रहा नुकसान

नौसेना की ओर से किए गए विश्लेषण में पुष्टि हुई कि एमवी केम प्लूटो पर भारतीय समुद्र तट से 400 किलोमीटर दूर एक ड्रोन से नुकसान पहुंचा है. कई तस्वीरों में संदिग्ध ड्रोन हमले से जहाज के पिछले हिस्से को हुए नुकसान को दिखाया गया है.

अमेरिका ने क्या कहा?

एनडीटीवी के मुताबिक, पेंटागन ने दावा किया कि टैंकर जहाज को ईरान से दागे गए ड्रोन से निशाना बनाया गया. तेहरान की ओर से समर्थित हमास पर इजरायल के युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब पेंटागन ने खुले तौर पर ईरान पर जहाजों को सीधे निशाना बनाने का आरोप लगाया.

यह हमला इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से महत्वपूर्ण लाल सागर शिपिंग लेन पर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से नए ड्रोन और मिसाइल हमलों की झड़ी के बीच हुआ, जिसमें समूह ने गाजा के साथ एकजुटता से काम करने का दावा किया है.

मुंबई में कंपनी प्रभारी ने दी आगे के संचालन की मंजूरी

मर्चेंट शिप कथित तौर पर सऊदी अरब के अल जुबैल बंदरगाह से न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर कच्चा तेल ले जा रहा था. एमवी केम प्लूटो को मुंबई में इसके कंपनी प्रभारी की ओर से आगे के संचालन के लिए मंजूरी दे दी गई है.

कार्गो के शिप टू शिप (एसटीएस) ट्रांसफर से पहले जहाज को विभिन्न निरीक्षण अधिकारियों की ओर से अनिवार्य जांच से गुजरना होगा. इसके बाद एमवी केम प्लूटो के क्षतिग्रस्त हिस्से की डॉकिंग और मरम्मत किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- फ्रांस में रोकी गई 300 यात्रियों से भरी फ्लाइट ने 3 दिनों बाद भरी उड़ान, भारत ने कहा- थैंक्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget