एक्सप्लोरर

Must Watch Video: कांग्रेस ने किया पीएम मोदी को 'राजनीतिक' वैलेंटाइन डे विश

वैलेंटाइन डे के मौके पर हवा में बहते प्यार के बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी को वैलेंटाइन डे विश करने का मौका नहीं चूका. पार्टी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके उन्हें राजीनितक अंदाज़ में वैलेंटाइन डे विश किया है. आप भी देखें.

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे के इस मौके एक तरफ तो प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को वैलेंटाइन डे विश करके प्यार लुटा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने भी पीएम मोदी को विश करने का मौका नहीं चूका. पीएम को विश करते हुए देश की सबसे पुरानी इस पार्टी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर उन पर खट्टे-मीठे हमले किए.

वीडियो की शुरुआत में लिखे गए मैसेज में कांग्रेस ने कहा है कि इस वैलेंटाइन डे हम आपसे (पीएम मोदी) प्यार फैलाने की उम्मीद करते हैं. वहीं पार्टी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम अब जुमलों से बचेंगे. इस बात को दिखाने के लिए वीडियो में कांग्रेस ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं के लोगो का इस्तेमाल किया है.

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति ओलोंद के साथ गले मिलने वाली तस्वीर को इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि पीएम अब गले कम मिलें और काम पर ज़्यादा ध्यान दें. यूपी के सीएम योगी की तस्वीर इस्तेमाल करते हुए पीएम को नफरत से दूर रहने और भारत के सभी लोगों से एक समान प्यार करने की सलाह भी दी है.

पीएम मोदी के खास कार्यक्रम 'मन की बात' पर भी पार्टी ने हमला किया है. पार्टी ने कहा है कि 'मन की बात' करने की जगह पीएम को कई बार मन की बात सुनने पर भी ध्यान देना चाहिए. वहीं वोटर-नेता के रिश्तों को प्यार के रिश्तों की कसौटी पर रखते हुए पीएम को वही वादे करने की सलाह दी है जो वे निभा सकें. प्यार भरे रिश्तों में भी यही उम्मीद की जाती है कि प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से वही वादे करें जो वो निभा सकते हों. इस हमले को पुख्ता करने के लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी के चुनावी भाषण की उस वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया है जिसमें उन्होंने 15 लाख का वादा किया था. वहीं पार्टी ने नोटबंदी पर भी हमला किया है.

इस वीडियो के अंत में विपक्षी पार्टी ने टेक्स्ट के सहारे पीएम मोदी को 'अबकी बार, ढेर सारा प्यार' का मैसेज दिया है. साथ ही अंत में कांग्रेस ने उनकी मैडिसन स्क्वॉयर वाले भाषण की एक क्लिप लगाई है जिससे वीडियो में हास्य लाने की कोशिश की है.

नीचे देखें वीडियो

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP के संसद मार्च में हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, अभिजीत दीपके ने पूछा- इतनी बर्बरता क्यों?
LIVE: संसद मार्च में हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, दीपके ने पूछा- इतनी बर्बरता क्यों?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget