एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा का मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, टूलकिट मामले में अब सातवां नाम सामने आया | सुबह की बड़ी खबरें

दिल्ली हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है. ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में धालीवाल की सहयोगी अनिता लाल भी पुलिस के रडार पर है.

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है. एक वायरल वीडियो में मनिंदर सिंह तलवार लहराते हुए देखा गया था. पुलिस ने मनिंदर के घर से दो तलवारें भी बरामद की हैं.

पढें पूरी खबर- https://bit.ly/3jWIBqx

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में अब सातवां नाम सामने आया है. धालीवाल की सहयोगी अनिता लाल भी पुलिस के रडार पर है. दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद अब निकिता जैकब पर बी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. वहीं, शांतनु मुलुक को ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिल गई है. खालिस्तान आतंकी भजन सिंह भिंडर से भी साजिश के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं.

पढें पूरी खबर-  https://bit.ly/3qrhZQU

देश में पिछले नौ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़ गई है. जिसके बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 100.07 रुपए का मिल रहा है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.54 रूपए और एक लीटर डीजल की कीमत 79.95 रुपए पहुंच गई है.

पढें पूरी खबर-  https://bit.ly/2NezVzN

देश पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11 हजार 610 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 100 लोगों की मौत हो गई. देश के 17 राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक करीब 90 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.

पढें पूरी खबर-  https://bit.ly/3asynLs

पुदुच्चेरी में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई है. सीएम नारायणसामी के करीबी विधायक ए जॉन कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वह 2019 के उपचुनाव में कामराज नगर सीट से चुने गए थे. जॉन के इस्तीफे के बाद पुदुच्चेरी में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है. आज राहुल गांधी भी पुदुच्चेरी जाएंगे. कल उपराज्यपाल किरण बेदी को अचानक उनके पद से हटा दिया गया.

पढें पूरी खबर-  https://bit.ly/37mKTtV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget