एक्सप्लोरर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, तमिलनाडु से आज टकराएगा तूफान निवार | बड़ी खबरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज कोरोना से निधन हो गया. तूफान निवार आज शाम को तमिलनाडु के कराईकाल और महाबलीपुरम के बीच टकराने वाला है | बड़ी खबरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का आज कोरोना से 71 साल की उम्र में निधन हो गया. अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. कांग्रेस नेता के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/362hTay

तूफान निवार आज शाम को तमिलनाडु के कराईकाल और महाबलीपुरम के बीच टकराने वाला है. तूफान को देखते हुए तमिलनाडु और पुददुचेरी में अवकाश घोषित किया गया है. बचाव अभियान के लिए तमिलनाडु में 12, पुद्दुचेरी में तीन और आंध्र प्रदेश में सात एनडीआरएफ की टीमों तो तैनात किया गया है. तूफान करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/364lHYQ

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 376 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 481 लोगों की मौत हुई है. देश में अबतक एक लाख 34 हजार 699 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि कुल मामलों की संख्या 92 लाख 22 हजार 217 हो गई है. इनमें से चार लाख 44 हजार 746 लोगों का इलाज चल रहा है.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3ma4Euo

तेलंगाना में बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी नगर निकाय चुनाव में महापौर का पद जीतने के बाद रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों को भगाने के लिए इस पुराने शहर में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेगी. बीजेपी सांसद के इस बयान पर एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा है कि पहले बीजेपी को चीन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करनी चाहिए. टीआरएस ने भी संजय कुमार के इस बयान का विरोध किया है.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/360SYEj

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि लालू यादव रांची से एनडीए के विधायकों टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री बनाने का लालच देकर बहलाने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी ओर लालू की जमानत याचिका पर सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट से कहा है कि लालू ने दुमका कोषागार से गबन के मामले में अब तक एक दिन की भी सजा नहीं काटी है, इसलिए अभी उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3pXSmaH

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget