एक्सप्लोरर

कुख्यात बदमाश विकास दुबे गिरफ्तार, देश में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना के नए मामले | सुबह की बड़ी खबरें

विकास दुबे को आज मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है. देश में पिछले 24 घंटों में पहली बार करीब 25 हजार नए मामले सामने आए हैं. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

यूपी के कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है. विकास महाकाल मंदिर में पुजा करने के लिए आया था, तभी उसे मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी. इससे पहले आज सुबह विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और रणबीर को पुलिस ने ढेर कर दिया.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3ejcqgM

देश में पिछले 24 घंटों में पहली बार करीब 25 हजार नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 7 लाख 67 हजार 297 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 21 हजार 129 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 76 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24 हजार 879 नए मामले सामने आए और 487 मौतें हुईं.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3iMJWiy

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में कल आतंकवादियों ने बीजेपी नेता वसीम अहमद बारी, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. नेता की सुरक्षा में कथित लापरवाही के मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता की हत्या के बारे में फोन पर जानकारी ली और उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की. वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वसीम बारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/2W0qxkO

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमिडियन और एक्टर जगदीप का कल उनके आवास पर निधन हो गया. वह 81 साल के थे. जगदीप काफी समय से आयु संबंधी समस्याओं के कारण अस्वस्थ थे. अभिनेता को आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. पूरा बॉलीवुड जगदीप के निधन के बाद शोक में डूबा हुआ है.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/3gGBako

चीन से चल रही तनातनी के बीच भारतीय सेना ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, पबजी और ट्रू-कॉलर सहित कुल 89 मोबाइल एप सैनिकों के लिए पूरी तरह से बैन कर दी हैं. इनमें से वह 59 चीनी एप भी हैं जिन्हें हाल ही में सरकार ने पूरे देश में बैन किया है. 15 जुलाई से ये जानने के लिए सभी सैनिकों के मोबाइल फोन की वेरिफिकेशन किया जाएगा कि क्या उन्होनें फोन से एप्लिकेशन हटाए हैं या नहीं.

पढ़ें पूरी खबर- https://bit.ly/2VXptOf

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget