एक्सप्लोरर

दिलचस्प: गुजरात के इस गांव के इंसान ही नहीं, बल्कि कुत्ते भी हैं करोड़पति

दशकों पहले जब इस गांव को बसाया गया था तो लोगों ने कुत्तों को बिना फसल वाली अपनी जमीन दान में देने की शुरुआत की थी.

मेहसाणा: गुजरात के मेहसाणा में एक गांव ऐसा हैं जहां इंसान ही नहीं बल्कि कुत्ते भी करोड़पति हैं. ये बात सुनने में अजीब जरुर लगेगी, लेकिन सच है. ये मामला जिले के पंचोत गांव है. ये कुत्ते गांव में एक ट्रस्ट के नाम की जमीन से करोड़ों रुपए अपने नाम करते हैं. इस गांव की जमीनों के दाम पिछले एक दशक से आसमान छू रहे हैं. कुत्ते कैसे बने करोड़पति? दरअसल दशकों पहले जब इस गांव को बसाया गया था तो लोगों ने कुत्तों को बिना फसल वाली अपनी जमीन दान में देने की शुरुआत की थी. इतना ही नहीं गांववाले अपनी गेंहूं की फसल का कुछ हिस्सा भी कुत्तों के खाने-पीने के लिए खर्च करते थे. दशकों बाद ये परंपरा अब भी जारी है. इतना ही नहीं अगर गांव में किसी के परिवार में कोई मर भी जाता है तो वह भी पून्य कमाने के लिए अपनी जमीन का कोई टुकड़ा कुत्तों को दान कर देता है. ऐसे करते-करते आज कुत्तों के ट्रस्ट के पास करीब 35 बीघा जमीन जमा हो गई है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है. कैसे बढ़ी जमीन की कीमत? दरअसल गांववालों ने जब कुत्तों को पालने के लिए अपनी जमीन दान दी थी तब इसका कोई भाव नहीं था. लेकिन अचानक मेहसाणा हाईवे का निर्माण होने से कुत्तों की जमीन की कीमत भी बढ़ गई. क्योंकि हाईवे इस जमीन के करीब से निकल रहा है. इतना ही नहीं हाईवे निकलने से गांव का विकास भी हो रहा है. ऐसे में गांव की जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं. हाईवे के पास एक बीघा जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है. ऐसे में कुत्तों की 35 बीघा जमीन का दाम करीब सौ करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. इस हिसाब से एक कुत्ते के पास करोड़ रुपए से ज्यादा की जमीन है. 'मध नी पति कुतारिया ट्रस्ट' के नाम है ये जमीन गांव के अनौपचारिक ट्रस्ट 'मध नी पति कुतारिया ट्रस्ट' के रूप में जाना जाता है. हालांकि जमीन वास्तविक तौर पर कुत्ते के नाम नहीं है. लेकिन भूमि से पूरी आय, खेती के लिए सालाना नीलामी को अलग से कुत्तों के लिए रखा जाता है. कहा यह भी जाता है कि जिसने एक बार अपनी जमीन दान कर दी, वह फिर दोबारा उस जमीन पर अपना हक नहीं जमाता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget