एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के बंद तहखानों के सर्वे की मांग पर मुस्लिम पक्ष ने दर्ज कराई आपत्ति, 11 नवंबर को सुनवाई

Gyanvapi Case: हिंदु पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर के अंदर शिवलिंग है, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इसे फव्वारा बताया है.

Gyanvapi Case: वाराणसी की जिला अदालत में 2 नवंबर (बुधवार) को ज्ञानवापी परिसर में बंद तहखाने का ताला खुलवा कर सर्वे कराने की हिन्दू पक्ष की मांग पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. इसको लेकर उन्होंने एक याचिका भी कोर्ट में दायर की है. अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 11 नवंबर की तारीख रखी है. जिला कोर्ट के वकील महेंद्र पांडेय ने बताया कि हिन्दू पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर के बंद तहखाने का ताला खुलवा कर उनका सर्वेक्षण कराने की मांग की थी, इस पर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने अदालत के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज की है.

उन्होंने बताया कि हिन्दू पक्ष के अधिवक्ताओं ने प्रति आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय मांगा है. पांडेय ने बताया कि हिन्दू पक्ष की एक वादी राखी सिंह के अधिवक्ता ने ज्ञानवापी परिसर में मिली लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को सुरक्षित करने की मांग के लिए अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था. इस पर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपनी आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि उनके वकील ने आपत्ति में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया कि मौजूदा मस्जिद परिसर क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बंद तहखानों के ताले खोलकर सर्वेक्षण करना सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन होगा. गौरतलब है कि हिन्दू पक्ष के वकीलों  ने 17 मई को अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र दे कर ज्ञानवापी परिसर में बंद पड़े तहखानों को खुलवा कर उनका सर्वेक्षण कराने की मांग रखी थी.

अदालत ने 100 रुपये का लगाया था जुर्माना

अदालत ने मुस्लिम पक्ष को इस संबंध में आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया था. अदालत की पिछली सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए और समय की मांग की थी. इस पर अदालत ने 100 रुपये का अर्थदंड लगाया था. राखी सिंह और बाकी लोगों ने सिविल जज (सीनियर) डिवीजन की अदालत में एक याचिका दाखिल कर श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन और विग्रहों की सुरक्षा के आदेश देने का आग्रह किया था. अदालत के निर्देश पर अप्रैल- मई महीने में वीडियो सर्वे कराया गया था. इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के वजू खाने में एक आकृति मिली थी. हिन्दू पक्ष ने इसके शिवलिंग होने का दावा किया था, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इसे फव्वारा बताया था.

ये भी पढ़ें- West Bengal News: मोरबी हादसे ममता बनर्जी बोलीं- दोषियों को कड़ी सजा हो, स्टालिन से मुलाकात पर भी दिया जवाब

अनुपम कुमार बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज में बतौर पत्रकार काम कर रहे हैं. अनुपम अक्सर राजनैतिक, सामाजिक,खेल जैसे मुद्दों पर लिखते बोलते रहते हैं. साहित्य को पढ़ने में भी इनकी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget