एक्सप्लोरर

BHU में संस्कृत पढ़ाने वाले मुस्लिम शिक्षक का विरोध, कहा- इतना भेदभाव कभी नहीं हुआ

बचपन से ही फिरोज की रुचि संस्कृत भाषा की ओर रही, उनके पिता रमजान खान गौरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भजन गाते थे. 14 अगस्त यानी संस्कृत दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिरोज को 'संस्कृत युवा प्रतिभा सम्मान' से सम्मानित किया था.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां संस्कृत पढ़ाने वाले फिरोज नाम के एक मुस्लिस शिक्षक का विरोध हो रहा है. फिरोज का कहना है जब वो संस्कृत पढ़ रहे थे तब उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव या विवाद नहीं हुआ. लेकिन जैसे ही मैंने पढ़ाने का फैसला किया मैं मुस्लिम हो गया. बता दें कि साल 2018 में जयपुर के राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान से उन्होंने पीएचडी की थी जहां वो संस्कृत पढ़ने वाले अकेले छात्र थे.

पिछले हफ्ते बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने कुलपति के निवास के पास फिरोज की नियुक्ति रद्द करने को लेकर धरना भी दिया था. छात्रों की ओर से की जा रही मांग के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहा है. विश्वविद्यालय का कहना है कि हमने 'सर्वसम्मति' से कुलपति की अध्यक्षता में एक "पारदर्शी" चयन प्रक्रिया के माध्यम से "सबसे योग्य उम्मीदवार" को नियुक्त किया है.

29 साल के फिरोज जयपुर से करीब 32 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम के गांव बगरू के रहने वाले हैं. यह गांव प्राकृतिक डाई बनाने के लिए मशहूर है. फिरोज ने बताया कि जब मैंने जयपुर के राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में शास्त्री (स्नातक) डिग्री के लिए एडमीशन लिया तो उस वक्त मैं अकेला मुस्लिम छात्र था.

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान प्राचीन और आधुनिक भाषाओं और साहित्य की शिक्षा देने वाला संस्थान है जिसके देशभर में जयपुर समेत 13 कैंपस हैं. फिरोज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होने से पहले तीन साल तक राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान जयपुर में गेस्ट टीचर थे.

इसी साल 14 अगस्त यानी संस्कृत दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिरोज को 'संस्कृत युवा प्रतिभा सम्मान' से सम्मानित किया था. इस समारोह में कुछ और भी संस्कृत के विद्वानों को अवार्ड दिए गए थे. बचपन से ही फिरोज की रुचि संस्कृत भाषा की ओर रही, उनके पिता रमजान खान गौरक्षा और पालन को बढ़ावा देने के लिए भाजन गाते थे.

फिरोज बताते हैं कि मेरे पिता भजन गाते थे और दो और बड़े भाइयों का रुझान भी संस्कृत की ओर था. मैं संस्कृत पढ़ना चाहता था, इसलिए कक्षा 2 में मेरा दाखिला गाँव के संस्कृत विद्यालय हुआ. इसी सकूल में मेरे भाई भी पढ़ने गए थे. उन्होंने बताया कि संस्कृत के कारण मेरी बौद्धिक वृद्धि हुई और मैं इसे और अधिक सीखने की ओर आकर्षित हुआ. उन्होंने बताया कि बगरू में संस्कृत स्कूल गांव की मस्जिद के बिल्कुल करीब है और इसमें कुछ मुस्लिम बच्चे भी पढ़ते हैं.

फिरोज कहते हैं कि गाँव में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था. वास्तव में तो यह कॉलेज में भी कोई मायने नहीं रखता था. मुझे अपनी धार्मिक पहचान के कारण कभी किसी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा. मैं अपने शिक्षकों का आभारी हूं, खासकर आरएसकेएस के प्रोफेसर राम कुमार शर्मा और हरीश चंद्र तिवारी जिन्होंने मुझे आचार्य (स्नातकोत्तर) में पढ़ाया. अपने पिता और दो बड़े भाइयों की तरह, फिरोज़ भी गाना पसंद करते हैं. वह हर शनिवार शाम को दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले वतावली कार्यक्रम में नियमित रूप से शामिल होते हैं, जहां वे संस्कृत में अनुवादित हिंदी फिल्मी गीत गाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget