एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Row: क्या राणा दंपति को मिलेगी जमानत? मुंबई सेशंस कोर्ट सुनाएगी फैसला, आज ही रवि राणा के घर में दाखिल होगी BMC

Mumbai Sessions Court: सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पर आज मुबई सेशन्स कोर्ट फैसला सुना सकती है. तो वहीं बीएमसी भी रवि राणा के खार वाले फ्लैट में दाखिल हो सकती है.

Rana Couple In Jail: हनुमान चालीसा विवाद में जेल भेजी गई सासंद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की जमानत पर आज फैसला होना है. मुंबई की सेशंस कोर्ट ने ये फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुबह 11 बजे आज इस पर फैसला आ सकता है कि नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को बेल मिलेगी या नहीं. तो वहीं नवनीत राणा के पति रवि राणा के घर में आज बीएमसी भी दाखिल होने वाली है. फ्लैट में अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने नोटिस दिया था.

राणा दंपति के बुधवार का दिन है खास

दस दिन से मुंबई की जेल में बंद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के लिए आज का दिन खासा अहम है. राणा दंपति की जमानत पर फैसले के लिए आज का दिन मुकर्रर हुआ है. शनिवार को दोनों पक्ष के वकीलों ने जमानत अर्जी पर अपनी दलीलें पूरी की थीं. विशेष जज आर एन रोकडे ने दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज सुबह 11 बजे उनकी जमानत अर्जी पर मुंबई की सेशंस कोर्ट का फैसला आ सकता है. राणा दंपति सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कराने के एलान के बाद गिरफ्तार किए गए थे. नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा 23 अप्रैल से जेल में बंद हैं.

बीएमसी की टीम रवि राणा के फ्लैट में होगी दाखिल

इस बीच, दिलचस्प बात ये है कि जब दोनों की जमानत अर्जी पर फैसला आने वाला होगा, उसी दौरान बीएमसी की टीम रवि राणा के खार स्थित फ्लैट में दाखिल होगी. बीएमसी ने रवि राणा को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिया था जिसकी जांच के लिए आज बीएमसी की टीम उनके घर में जाएगी. अगर फ्लैट में अवैध निर्माण पाया गया तो उसको तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. मुंबई महानगर पालिका कानून की धारा 488 तहत नोटिस भेजा गया है. इस कानून के तहत बीएमसी को अधिकार है कि वह किसी भी इमारत में जाकर इस बात की छानबीन कर सकती हैं कि इमारत में किसी तरह का बदलाव या अवैध निर्माण तो नहीं किया गया है. मुंबई महानगर पालिका ने नोटिस में राणा दंपत्ति का नाम नहीं लिखा है बल्कि इसे खार पश्चिम की इमारत की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट के मालिक/रहिवासी के नाम से जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Rana Couple in Trouble: राणा दंपति पर अब नई मुसीबत, खार वाले फ्लैट में अवैध निर्माण की जांच करेगी BMC

ये भी पढ़ें: Hanuman Chalisa Row: मुंबई पुलिस का नवनीत राणा पर बड़ा आरोप, कोर्ट से कहा- 'सरकार को चुनौती देने की बड़ी साजिश थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget