एक्सप्लोरर

Rana Couple in Trouble: राणा दंपति पर अब नई मुसीबत, खार वाले फ्लैट में अवैध निर्माण की जांच करेगी BMC

Hanuman Chalisa Row: मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने पर राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद राणा दंपति एक बार फिर मुसीबत से घिर गए हैं. उनको बीएमसी ने अवैध निर्माण कराने का नोटिस दिया है.

BMC Notice To Rana Couple: सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राजद्रोह का मुकदमा झेल रहे राणा दंपति अभी जेल में ही और बीएमसी ने उन्हें एक नोटिस थमा दिया है. उनके खार वाले फ्लैट के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया है. इस नोटिस में लिखा है कि बीएमसी मई को इस फ्लैट का निरीक्षण करेगी. साथ ही इसमें अवैध निर्माण कराने की बात भी कही है. राणा दंपति पिछले 11 दिनों से जेल में बंद हैं.

वहीं सांसद और विधायक के करीबी लोगों ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है. इन लोगों ने कहा है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ रहने के कारण ही शिवसेना जानबूझ कर ये कार्रवाई करा रही है. मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोर्शन एक्ट 1888 की धारा 488 के तहत इस नोटिस को चस्पा किया गया है. इसमें कहा गया है कि राणा दंपति के घर में अवैध निर्माण किया गया है जिसकी जांच करने के संबंध में इस नोटिस को उनके फ्लैट के बाहर चिपकाया गया है.

राणा दंपति को नहीं मिली थी बेल

राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद राणा दंपति को सोमवार को मुंबई सेशन कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई थी. हालांकि निचली अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. लेकिन सोमवार को कोर्ट ने अपना ऑर्डर लिख नहीं पाया था इस वजह से फैसला नहीं हो पाया. मंगलवार को ईद की छुट्टी है तो ऐसे में अब 4 मई को ही फैसला आएगा.

क्या हुआ अब तक

नवनीत राणा और रवि राणा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के एलान के बाद गत 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. उनके एलान के बाद काफी विवाद हुआ. पुलिस ने दोनों के खिलाफ राजद्रोह और ‘‘विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा’’ देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की थी. शनिवार को अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों ने अपनी दलीलें पूरी की, जिसके बाद विशेष न्यायाधीश आर.एन. रोकाडे ने सोमवार के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया था.

महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से सांसद नवनीत राणा भायखला जेल में बंद हैं जबकि उनके पति पड़ोसी नवी मुंबई में तलोजा जेल में हैं. रवि राणा बडनेरा से विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा की जमानत पर बुधवार को आएगा फैसला

ये भी पढ़ें: Hanuman Chalisa Row: 'नवनीत राणा को कई घंटे जमीन पर बैठाया गया, फौरन मेडिकल सहायता की जरूरत', भायखला जेल के सुपरिटेंडेंट को वकील की चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget