एक्सप्लोरर

मुंबई: डॉ बीआर आंबेडकर के घर 'राजगृह' परिसर में तोड़फोड़, उद्धव सरकार ने आवास के बाहर दी सुरक्षा, एक हिरासत में

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि मुंबई में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आवास, राजगृह को चौबीस घंटे पुलिस सुरक्षा देने का फैसला सरकार ने किया है.

मुंबई:  माटुंगा थाना पुलिस ने मंगलवार को मुंबई में डॉ. बीआर आंबेडकर के घर 'राजगृह'  परिसर में तोड़फोड़ करने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. आगे की जांच चल रही है.

वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सरकार ने मुंबई में डॉ. बाबासाहेब आंमबेडकर के आवास, राजगृह को चौबीस घंटे पुलिस सुरक्षा देने का फैसला किया है.

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को मुंबई में स्थित डॉ बी आर आंबेडकर  के घर 'राजगृह' में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम ठाकरे ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार दादर क्षेत्र में स्थित ‘राजगृह’ का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “परिसर केवल आंबेडकर  के अनुयायियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक पूज्यनीय स्थान है. इस परिसर में आंबेडकर  की सभी रचनाएं संरक्षित हैं. यह सभी महाराष्ट्रवासियों के लिए एक तीर्थस्थान की तरह है.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार राजगृह का अपमान सहन नहीं करेगी और मैंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.” बता दें आंबेडकर  राजगृह में लगभग दो दशकों तक रहे. यह घर उनके स्मारक 'चैतन्यभूमि' के पास स्थित है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्तियों ने मंगलवार रात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. अधिकारी ने कहा कि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज में एक व्यक्ति राजगृह के गमलों को तोड़ते हुए दिख रहा है. दादर के हिंदू कॉलोनी में स्थित इस बंगले में आंबेडकर  संग्रहालय है जहां बाबासाहेब की किताबें, तस्वीरें, अस्थियां, बर्तन और अन्य कलाकृतियां रखी हैं.

यह भी पढें:

धर्मनिरपेक्षता, नागरिकता से संबंधित पाठों को हटाने पर हुआ बवाल तो CBSE ने दी सफाई, कहा- बदलाव केवल 2020-21 सत्र के लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget