मुंबई: तीन दिन के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग, पिता ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चेंबुर में एक तीन दिन के बच्चे ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है.बच्चे और मां दोनों की ही कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.

मुंबई: मुंबई में एक तीन दिन के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. मुंबई के चेंबुर इलाके में एक निजी अस्पताल में डिलिवरी के लिये भर्ती हुई मां और उसके नवजात बच्चे की कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी. इस नवजात बच्चे की और मां की कोरोना जांच एक प्राइवेट लैब में की गई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
फिलहाल दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि अभी तक वो दोनों अस्पताल में ही डॉक्टर की निगरानी में हैं. जब इस तीन दिन के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो बच्चे के पिता ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.
नहीं थम रहा है कोरोना को कहर
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2543 हो गई है, जिनमें से 192 लोग ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि तब्लीगी जमात से जुड़े मामलों की पड़ताल के लिये व्यापक अभियान चल रहा है. इसके तहत 9000 ऐसे लोगों को ट्रैक किया गया है जिनका सम्बन्ध ब्लीगी जमात से है. इसमें 1306 विदेशी नागरिक हैं.
दिल्ली में 2500 तब्लीगी जमात के लोगों को निकाला गया था जिसमें 250 विदेशी नागरिक शामिल थे. इनमें से 1804 को क्वॉरन्टीन किया गया है. कोरोना लक्षण के 334 लोग अस्पताल में भर्ती करवाये गए हैं. बीते 24 घंटे में मौत के 12 नए मामले सामने आए हैं. नए टेस्टिंग प्रोटोकॉल पर चर्चा चल रही है.
Locked Up With Sunny लेकर आई हैं सनी लियोनी, अब ऐसे करेंगी फैंस को एंटरटेन
























