एक्सप्लोरर

Mohit Kamboj: बीजेपी नेता मोहित कंबोज को मुंबई सेशन कोर्ट ने दी राहत, लेकिन अनुमति बिना नहीं छोड़ सकते शहर

Mumbai police EOW: बैंक के साथ धोखाधड़ी के केस में फंसे बीजेपी नेता मोहित कंबोज को मुंबई सेशन्स कोर्ट से राहत मिल गई है. हालांकि कोर्ट ने कहा है कि वो कोर्ट की इजाजत के बिना शहर भी नहीं छोड़ सकते.

Economic Offences Wing: बीजेपी की युवा इकाई के पूर्व शहर अध्यक्ष मोहित कंबोज (BJP Leader Mohit Kamboj) को मुंबई सेशन्स कोर्ट (Mumbai Sessions Court) से राहत मिल गई है. कोर्ट ने मोहित कंबोज को आंतरिक सुरक्षा (Interim Protection) दे दी है कहा है कि वो मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की आर्थिक अपराध शाखा के साथ धोखाधड़ी के केस में जांच में सहयोग करेंगे, साथ ही वो कोर्ट को बिना बताए शहर छोड़कर नहीं जाएंगे.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बीजेपी नेता मोहित कंबोज सहित एक कंपनी के दो डायरेक्टरों के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) को 52.8 करोड़ रुपये का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. ये केस एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. वहीं बीजेपी नेता ने सभी आरोपों से इंकार किया और कोर्ट में जाने की बात कही थी.

बैंको नुकसान पहुंचाने का लगा है आरोप

मोहित कंबोज पर इंडियन ओवरसीज बैंक के चीफ जनरल मैनेजर ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले पर एक अधिकारी ने बताया कि अभी एक कंपनी और उसके तीन निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि इन्होंने 2011 से 2015 के बीच बैंक से 52.8 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. बीजेपी नेता कंबोज भी कंपनी के डायरेक्टरों में से एक हैं. आरोप है कि बैंक से लिए गए लोन का उपयोग उस उद्देश्य के लिए नहीं किया गया था जिस मकसद से वो लिया गया. इससे बैंक को गलत तरीके से नुकसान हुआ.

मोहित कंबोज का आरोपों से इनकार

वहीं मोहित कंबोज (Mohit Kamboj) ने खुद पर लगे आरोपों (Allegations) से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि उनके खिलाफ मुंबई ईओडब्ल्यू (Mumbai EOW) शाखा ने एक मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज (FIR) की है. उन्होंने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि ऐसी एफआईआर (FIR) दर्ज करके मेरी आवाज दबा सकते हैं या मुझे डरा सकते हैं तो ये गलत फहमी है. उन्होंने तथ्यों के साथ कोर्ट (Court) जाने की बात भी कही थी.   

ये भी पढ़ें: Mumbai News: बीजेपी नेता समेत तीन के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस, 52 करोड़ रुपये के घोटाले का है आरोप

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र Congress में फूट के आसार! राज्यसभा टिकट बटवारें से नेता नाराज, मिलिंद देवड़ा ने पार्टी के अस्तित्व पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget