एक्सप्लोरर

मुंबई में कोरोना के 1128 नए मामले सामने आए, कुल मामले बढकर 67,635 हुए

मुंबई में कोरोना मरीजों के ठीक होने की औसत दर 50 प्रतिशत है जबकि 15 से 20 जून के बीच मामलों में समग्र वृद्धि दर 1.88 प्रतिशत रही.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 1128 नए मामले सामने आने से यहां कुल मामले बढ़कर 67,635 हो गए. जबकि 20 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,735 हो गई. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में कुल 628 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 34,119 हो गई.

शहर में ऐसे मरीजों की संख्या 29,781 है जिनका अभी उपचार चल रहा है. एक दिन में कुल 863 नए संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मुंबई में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की औसत दर 50 प्रतिशत है जबकि 15 से 20 जून के बीच मामलों में समग्र वृद्धि दर 1.88 प्रतिशत रही. बीएमसी ने कहा कि शहर में मामलों के दोगुना होने की दर सुधरकर 37 दिन हो गई है.

मुंबई में कोरोना के 21 मामले आने पर पॉश टॉवर सील मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके की एक 28 मंजिली इमारत में कोरोना संक्रमण के 21 मामलों का पता चलने पर टॉवर जैसी इस इमारत को सील कर दिया गया. इस टॉवर में कोरोना संक्रमण के 21 मामले एक हफ्ते के अंदर सामने आए हैं. इसी इमारत में शुक्रवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस इमारत में देश की आर्थिक राजधानी के कई नामचीन लोग रहते हैं.

बृहन्मुंबई नगर निगम के डी-वार्ड के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने कहा, "बीते सात दिनों में हमने 21 संक्रमितों की पहचान की. इनमें दो लोग इस इमारत के निवासी हैं, बाकी 19 लोगों में घरेलू नौकर, ड्राइवर और सेक्युरिटी गार्ड शामिल हैं. पिछले हफ्ते एक ड्राइवर संक्रमित हुआ और उससे कई ड्राइवरों के बीच संक्रमण फैल गया. धीरे-धीरे, घरेलू नौकरों और सुरक्षा गार्डो के बीच भी संक्रमण फैल गया."

नगर निगम सभी सार्वजनिक स्थलों और वहां के शौचालयों को रोजाना चार से छह बार सेनिटाइज करने की मुहिम चलाने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें- कोरोना के बीच चीन ने हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन का किया परीक्षण, 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु अधिकारी वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
केरल में कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
US वीजा विवाद पर जयशंकर ने जताई नाराजगी तो मार्को रुबियो बोले- 'इंडिया को टारगेट नहीं कर रहे हैं...'
US वीजा विवाद पर जयशंकर ने जताई नाराजगी तो मार्को रुबियो बोले- 'इंडिया को टारगेट नहीं कर रहे हैं...'
NEET Paper Leak: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिशन का किया दावा
NEET पेपर लीक: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिशन का किया दावा

वीडियोज

India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive
Honda ZR-V Hybrid debuts in India, Booking open now | Auto Live #hondacity #hondazrv #hybridcars
Best Cars Under ₹30 Lakh in India 2026 | कौन सी कार आपके लिए सही है? #autolive
Desi Jeep SUV with Tata Sierra platform coming soon! #jeep #tatasierra #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु अधिकारी वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
केरल में कांग्रेस ने किया 'शुभेंदु वाला काम', भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?
जनगणना टीम को घर का पता बताने पर मार दी गोली! गाजियाबाद में पड़ोसियों के बीच लड़ाई
जनगणना टीम को घर का पता बताने पर मार दी गोली! गाजियाबाद में पड़ोसियों के बीच लड़ाई
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल
ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
फाल्टा उपचुनाव: जिस सीट पर TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, वहां वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन आगे?
छत्तीसगढ़: बीजेपी MLA रेणुका सिंह का कथित ऑडियो वायरल, बघेल का जिक्र कर कही बड़ी बात, सियासी हलचल तेज
छत्तीसगढ़: बीजेपी MLA रेणुका सिंह का कथित ऑडियो वायरल, बघेल का जिक्र कर कही बड़ी बात, सियासी हलचल तेज
CBSE 12th Re-evaluation 2026: छात्रों को वापस मिलेगा अतिरिक्त पैसा, स्कैन कॉपी आवेदन में गड़बड़ी को लेकर CBSE का बड़ा अपडेट
छात्रों को वापस मिलेगा अतिरिक्त पैसा, स्कैन कॉपी आवेदन में गड़बड़ी को लेकर CBSE का बड़ा अपडेट
Embed widget