एक्सप्लोरर

मुंबई बारिश: मुंबई, ठाणे-पालघर सहित कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी, लोकल ट्रेन, सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को पिछले सप्ताह बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से लगातार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है जो थमने का नाम नहीं ले रहा. दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से राज्य में हालात और खराब हो गए हैं.

मुंबई: मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया जिस कारण कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ और यातायात की समस्या हुई. खबर लिखे जाने तक मुंबई में बारिश बंद है. मुंबई में अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और रेड अलर्ट जारी किया है.

आज मुंबई, कोंकण और वेस्टर्न महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट है. बुधवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में 200 मिमी तक बारिश हुई. बारिश के चलते अभी भी लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित है. राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों से पश्चिमी महाराष्ट्र के बांधों में पानी के प्रवाह पर नजर रखने के लिए कहा है, जहां पिछले महीने कुछ जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचायी थी.

बीएमसी ने सभी स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा

बीएमसी ने सभी स्कूलों को बंद रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि छात्रों को सुरक्षित घर वापस भेज दिया जाए. पानी भरने के कारण विदर्भ क्षेत्र में गढ़चिरौली और गोंदिया जिले के 100 से ज्यादा गांवों और कोंकण इलाके के रत्नागिरि और  सिंधुदुर्ग जिलों के विभिन्न हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है. रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के पश्चिमी घाट इलाकों में भूस्खलन होने की भी सूचना है.

बारिश से धीमी हुई लोकल की रफ्तार

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को पिछले सप्ताह बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन फिर से लगातार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है जो थमने का नाम नहीं ले रहा. दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से राज्य में हालात और खराब हो गए हैं. भारी बारिश के कारण पूरे राज्य में गणेशोत्सव पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है. मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे मध्य और हार्बर रेलवे लाइनों और पश्चिमी लाइन के कुछ हिस्सों में कई स्थानीय ट्रेनों को रद्द करना पड़ा.

पश्चिम रेलवे ने कहा कि माटुंगा रोड पर जलभराव के कारण इसकी लाइनों पर ट्रेनों को चर्चगेट और वसई रोड के बीच निलंबित कर दिया गया. बयान में यह भी कहा गया कि नालसोपारा में जल स्तर 300 मिमी से ऊपर चला गया, जिसके मद्देनजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से वसई और विरार के बीच रोक दिया गया. पटरी पर पानी भर जाने के कारण जयपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस वैतरणा स्टेशन के पास एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही.

24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों में रेड अलर्ट जारी

मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि कई उड़ानों के परिचालन में औसतम 25 मिनट की देरी हुई है. मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बाढ़ के कारण धीमी हो गई. मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 150 मौसम केंद्रों में से 100 में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे और पालघर जिलों सहित राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें-

रूस में पीएम मोदी ने की जापानी पीएम शिंजो आबे से मुलाकात, मलेशिया के पीएम से भी मिलेंगे

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने का 1 महीना पूरा, बीजेपी ने 9 मिनट की फिल्म में बताई ‘370’ की कहानी

पंजाब: गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 22 लोगों की मौत, 2 लाख रुपए के मुआवजे का एलान

J&K में धार्मिक स्थलों पर हमले की साजिश में पाक, ISI और सेना ने आतंकी समूहों को दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget