एक्सप्लोरर

मुंबई हादसा: सेल्फी लेने वालों और नशे में धुत लोगों की वजह से लोगों को बचाने में हुई देर

लोग हादसे का वीडियो बना रहे थे और सेल्फी ले रहे थे. इसी वजह से अंदर फंसे लोगों को बचाने में देर हो गई.

मुंबई: मुंबई के लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर स्थित ‘1 एबव’ पब में आग लगने की घटना के दौरान कुछ लोगों ने सेल्फी लेने की कोशिश की, जबकि कुछ अन्य नशे में धुत थे. इस वजह से लोगों को वहां से बाहर निकालने में देर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने यह दावा किया है. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई. निकास द्वार ढूंढने में मुश्किल होने से भी बचाव कोशिशें बाधित हुई. इसके चलते परेशान लोगों ने खुद को शौचालयों में बंद कर लिया.

छत पर स्थित पब में एक पार्टी के दौरान लगी आग तेजी से समूची इमारत में फैल गई, कई लोग इसके अंदर ही फंस गए. मरने वालों में खुशबू भंसाली, उनके कई दोस्त सहित 11 महिलाएं शामिल हैं. गौरतलब है कि खुशबू अपना 29 वां जन्म दिन मना रही थी. एक निजी सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करने वाले महेश साबले ने बताया कि शोर सुनकर मैं अपने कार्यालय से बाहर निकला. कई सारे लोग मेरी ओर भागे आ रहे थे. जिधर भी उन्हें जाने का रास्ता मिल रहा था वे लोग उस ओर भाग रहे थे.

mumbai

साबले ने कहा कि उनकी एजेंसी एक समाचार चैनल के कार्यालय को सुरक्षा मुहैया कराती है, जिसका सैटेलाइट - लिंकिंग उपकरण ‘1 एबव’ से लगी छत पर है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने छत पर स्थित सुरक्षा एजेंसी के कार्यालय के अंदर शरण लेने का आग्रह किया. ‘‘वे लोग लिफ्ट से आए थे और उस जगह से बाहर निकलने के लिए उपयुक्त रास्ते के बारे में कुछ नहीं जानते थे. मैंने करीब डेढ़ - दो सौ लोगों को नीचे जाने का रास्ता अपनी जानकारी के मुताबिक बताया. साबले ने बताया कि कुछ लोग रेस्ट रूम में ही रूक गए क्योंकि वे लोग नहीं जानते थे कि बाहर निकलने का रास्ता कौन सा है.

उन्होंने बताया कि 150 से अधिक लोगों के पहले समूह को बाहर जाने का रास्ता दिखाने के बाद वह फिर से ऊपर गए और मामूली तौर पर झुलसे हुए 8 - 10 लोगों को बाहर निकाला. रात्रि पाली में मौजूद उनके सहकर्मी संजय गिरि ने बताया कि वह उस वक्त भूतल पर थे और फंसे हुए लोगों को बाहर निकलने में मदद करने के लिए ऊपर गए. गिरि ने बताया कि शुरूआत में छत पर स्थित पब में शराब के नशे में धुत कुछ लोगों और वीडियो बना रहे लोगों ने बचाव कोशिशों में देर की.

उन्होंने बताया,‘मैंने हर उस व्यक्ति को बाहर जाने का रास्ता दिखाया जिसे हम देख सकते थे. बाद में जब हम नीचे उतरे तब उन्होंने हमें शौचालय में फंसे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बारे में बताया.’ उन्होंने बताया कि कुछ ही देर के दमकल विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए और इमारत में घुसे. शौचालय में फंसे लोगों को नीचे लाया गया. साबले और गिरि ने यह भी बताया कि रसोई गैस (एलपीजी) के कई सिलेंडर भूतल पर रखे हुए थे और चिंगारी तथा मलबा उन पर गिर रहा था. दमकलकर्मियों ने तेजी से उन सिलेंडरों को हटाया. हादसे के दौरान मौके पर मौजूद डॉ सुलभ अरोड़ा ने बताया कि लोग एक दूसरे पर गिर रहे थे और भाग रहे थे ताकि इमारत से बाहर निकल सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget