एक्सप्लोरर

मुंबई: कोलाबा इलाके में बाल ठाकरे की प्रतिमा लगाने का विरोध, स्थानीय लोगों का प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप

आपली मुंबई एनजीओ के संस्थापक रिटायर्ड वाइस एडमिरल ऐसी राव ने इस प्रतिमा के विरोध में कलेक्टर को पत्र लिखा है. राव ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि सभी नियम कायदों को ताक पर रखकर इसे लगाने के लिए अनुमति दी गई है.

मुंबई: मुंबई के कोलाबा इलाके के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा लगाई जा रही है. अभी इस प्रतिमा का अनावरण होना है पर उससे पहले ही इस इलाके में रहने वाले स्थानीय लोग इस प्रतिमा का विरोध कर रहे हैं.

इलाके के ट्रैफिक और स्पेस को देखते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों का हवाला देकर और सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले को ध्यान दिलाते हुए स्थानीय लोग इसे गैरकानूनी बता रहे हैं. उन्होंने इस मामले में अधिकारियों को पत्र भी लिखा है.  इस प्रतिमा को अभी कवर करके रखा गया है और बाकी का काम जारी है ताकि 23 जनवरी को इसका अनावरण किया जा सके.

आपली मुंबई एनजीओ के संस्थापक रिटायर्ड वाइस एडमिरल ऐसी राव ने इस प्रतिमा के विरोध में कलेक्टर को पत्र लिखा है. राव 2013 में सुप्रीम कोर्ट के दिए एक फैसले का हवाला दे रहे हैं जिसमें कोर्ट ने कहा था कि सार्वजनिक जगह पर कोई भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती.

राव ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि सभी नियम कायदों को ताक पर रखकर इसे लगाने के लिए अनुमति दी गई है. राव का कहना है कि प्रतिमा के लगने से इस इलाके में ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित होगा साथ ही पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होगी क्योंकि यह कोलाबा इलाके का महत्वपूर्ण रास्ता है और वैसे ही यहां काफी ट्रैफिक लगा रहता है.

राव का कहना है कि इस प्रतिमा के लगने के बाद जब लोग सेल्फी खींचने के लिए या प्रतिमा देखने के लिए रोड पर खड़े होंगे तो जाम की दिक्कत और ज्यादा बढ़ेगी. एबीपी न्यूज़ ने इस मामले में बीएमसी की प्रतिक्रिया जानने के लिए मेयर किशोरी पेडणेकर से संपर्क भी किया उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में आधी आबादी के बराबर हुआ कोविड-19 टेस्ट का आंकड़ा, रिकवरी रेट 98% के करीब पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget