एक्सप्लोरर

मुंबईः शिवाजी महाराज स्मारक की नींव रखने के कार्यक्रम में जा रही नाव डूबी, एक लापता

अरब सागर के लहरों के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक की महाराष्ट्र सरकार नींव रखने वाली थी लेकिन यह ऐतिहासिक पल एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया.

नई दिल्लीः मुम्बई के समुद्री तट के नजदीक अरब सागर में बन रहे महाराष्ट्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शिवाजी महाराज स्मारक की नींव रखने के कार्यक्रम में बड़ा हादसा हुआ. कार्यक्रम में जा रही नाव समुद्र में डूब गई. रेस्क्यू आपरेशन कर सभी को बचाया गया जबकि एक लापता कार्यकर्ता की तलाश जारी है.

अरब सागर के लहरों के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक की महाराष्ट्र सरकार नींव रखने वाली थी लेकिन यह ऐतिहासिक पल एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया. हादसा दक्षिण मुम्बई के नरीमन पॉइंट से समुद्र में ढाई किलोमीटर की दूरी पर हुआ. जिस जगह पर शिवाजी महाराज स्मारक की नींव रखी जानी थी वहा स्पीड बोट डूबने लगी. बताया जा रहा है कि नाव के किसी पत्थर से टकराने से हादसा हुआ. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सरकार के बड़े अधिकारी, नेता, पत्रकार नाव से कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे. जो बोट हादसे का शिकार हुई उसमें 25 लोग सवार थे जिसमे सिद्धेश नाम का युवक लापता है. हादसे के बाद कार्यक्रम रद्द किया गया.

मुंबईः शिवाजी महाराज स्मारक की नींव रखने के कार्यक्रम में जा रही नाव डूबी, एक लापता

एक तरफ जहा गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा बनकर उद्घाटन के लिए तैयार है वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी चुनावी साल से पहले अरब सागर में शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक की नींव रखने का फैसला किया है. महाराष्ट्र सरकार ने आज शाम पहले से तय की हुई जगह पर भव्य शिवाजी महाराज स्मारक के लिए नींव रखने का कार्यक्रम रखा. इस कार्यक्रम में सरकार के अधिकारी, नेता, कार्यकर्ता, पत्रकारों की टीम 4 अलग अलग नावों में समुद्र की तरफ रवाना हुई. नींव रखी जाती उसके पहले अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ले जा रही स्पीड बोट टकरा गई और पलट गई. आनन फानन में रेस्क्यू आपरेशन कर सभी को बचाया गया लेकिन एक युवक अभी भी लापता है.

इस हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि
  • क्या जल्दबाजी में सरकार ने नींव रखने का फैसला किया ?
  • प्रशासन की तैयारियां इतनी अधूरी थीं कि उन्हें यह भी नही पता था की नाव पर कितने लोग जा रहे हैं.
  • कार्यक्रम में जाने वालों की कोई सूची भी तैयार नही थी.
  • वीआईपी मेहमान के बावजूद कोस्ट गार्ड की टीम क्यों मौजूद नहीं थी?
  • नाव पर सवार 25 लोगों के लिए सिर्फ 6 लाइफ जैकेट क्यों थे?

हादसे में बचे लोगों का कहना है कि नाव चालक लाइट हाउस के नजदीक स्पीड बोट लेकर गया जहां बोट पत्थर से टकरा गई और पलट गई. फोन करके मदद मांगी गई लेकिन मदद नही मिली. नाव पर ना वॉकी टॉकी था और ना ही सभी के लिए लाइफ जैकेट. लापता युवक सिद्धेश पवार बताया जा रहा है जिसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है. यह विनायक मेटे की पार्टी शिवसंग्राम पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. सिद्धेश की तलाश जारी है वही विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का एक और मौका मिल गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget