एक्सप्लोरर

Mumbai Drugs Case: 60 लाख के ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, मंबई की एंटी नारकोटिक सेल का एक्शन

Mephedrone Recovered in Mumbai: एएनसी ने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने यह मादक पदार्थ कहां से खरीदे और इनकी आपूर्ति कहां करना चाहता था.

Mumbai Drugs Case: मुंबई पुलिस ने शहर में दो स्थानों पर छापेमारी के दौरान 60 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ ‘‘मेफेड्रोन’’ (Mephedrone) जब्त किया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार (19 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ यानी एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने छापेमारी को अंजाम दिया.

एएनसी के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘‘एएनसी ने दक्षिण मुंबई के कुर्ला और डोंगरी में छापेमारी की और 60 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन या अन्य नशीली दवाएं जब्त कीं. प्रतिबंधित पदार्थों को जब्त करने के बाद एक ऑटोरिक्शा चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.’’ उन्होंने बताया कि पहली छापेमारी सोमवार को कुर्ला इलाके में की गई, जहां चालक को एएनसी की आजाद मैदान इकाई ने 42 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा था. एएनसी ने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने यह मादक पदार्थ कहां से खरीदे और इनकी आपूर्ति कहां करना चाहता था. अधिकारी ने बताया कि दूसरी छापेमारी में एएनसी की घाटकोपर इकाई ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई में एक व्यक्ति सहित डोंगरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 18 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए.

एनडीपीएस के तहत हुआ केस दर्ज
 अधिकारी ने कहा कि एएनसी ने आरोपी के खिलाफ स्वापक नियंत्रण रोधी अधिनियम (NDPS) के तहत मामले दर्ज किए हैं. आगे की जांच जारी है. बता दें कि यह पहला मामला नहीं है. मंगलवार(18 अक्टूबर) को  राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में करीब  86.5 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक ड्रग्स मिला था. इसे महाराष्ट्र में मुंबई के नजदीक भिवंडी के लिए भेजना था. जांच के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले मुंबई एएनसी ने गुजरात के भरूच के अंकलेश्वर से भी पुलिस ने लगभग 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया था. 

यह भी पढ़ें-

Drugs Case: मुंबई एयरपोर्ट से 40 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget