एक्सप्लोरर

मुंबई लोकल ट्रेन आम नागरिकों के लिए फिर से हुई शुरू, पूर्ण टीकाकरण कराने वाले यात्री ही करेंगे सफर

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मुंबई में लोकल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. दरअसल, कोरोना के कारण लंबे समय से आम नागरिकों के लिए मुबंई लोकल ट्रेन की सुविधा बंद थी.

मुंबई की जान मानी जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन की शुरूआत आज आजादी के 75वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर दोबारा से हो गई. 8 अगस्त को सीएम उद्धव ठाकरे के घोषणा के अनुसार इसकी शुरूआत हुई है. मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में पहले ही बताया था कि लोकल ट्रेनों में पहले पूर्ण कोरोना टीकाकरण कराने वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी. मुख्यमंत्री के आदेशानुसार ही आज पूर्ण टीकाकरण कराने वाले यात्रियों ने मुंबई लोकल में सफर करना शुरू कर दिया है. सरकार ने फिलहाल लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालो के लिए एक पास का सिस्टम बनाया है जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से हासिल किया जा सकता है.

मुंबई में लोकल ट्रेन की शुरूआत करने के पहले राज्य सरकार ने गुरुवार को एक ऑनलाइन फैसेलिटी लांच की इसके जरिए जो लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं और 14 दिन की मियाद पूरी कर स्टेशन पंजीकरण करा चुके हैं उन्हे मासिक सीजन टिकट पर यात्रा करने की इजाजत दी जा रही है.

बीएमसी ने एक बयान देते हुए बताया कि हमने एक यूनिवर्सल ट्रैवल पास प्रणाली सिस्टम विकसित की है ताकि नगरिकों को आसानी से ट्रैवल करने के लिए  ई-पास मिल सके. वह व्यक्ति जो कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है वह मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विकसित http://epassmsdma.mahait.org पर जाकर यात्रा करने के लिए पास प्राप्त कर सकता है.

इसके अलावा BMC द्वारा बुधवार से ही ऑफलाइन कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रोसेस की शुरूआत कर दी थी जिससे पूरी तरह से टीकाकरण कराने वाले यात्री को लोकल ट्रेन में यात्रा करने में कोई परेशानी न हो सके और वह आसानी से ऑफलाइन माध्यम से भी ट्रैवल पास ले सकें.

आपको बता दें की कोरोना के दूसरी लहर के आने के बाद मुबंई लोकल ट्रेनों का परिचालन आम नागरिकों के लिए बंद कर दी गई थी. इस दौरान सिर्फ इसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को ही लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति मिली थी.

यह भी पढ़ें:

Independence Day: पीएम मोदी ने लगातार 8वीं बार लाल किले की प्राचीर से फहराया तिरंगा, पहली बार वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बरसात

Mumbai News: मुंबई में घरों में पार्किंग न होने पर भी कई गाड़ियां रखने पर हाई कोर्ट सख्त | प्रशासन को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget