एक्सप्लोरर

यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, सोमवार को उड़ान भरेंगे 50 घरेलू विमान

दो महीने से भी लंबे समय से चले आ रहे लॉकडाउन में देश के सभी एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गई थी. अब 25 मई से हवाई सेवा भी बहाल की जा रही है.

मुंबईः मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जीवीके संचालित करता है. जीवीके द्वारा यह बताया गया कि पहले दिन मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 विमानों के आगमन और 25 विमानों के प्रस्थान की संभावना है. लॉकडाउन के बाद पहले दिन होने वाले 50 विमानों के आवागमन की सभी ऑपरेशन एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल से होंगे. जीवीके ने यह बयान नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश और महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई हरी झंडी के बाद जारी किया है.

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को संचालित करने वाली जीवीके ने मुंबई एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले और मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है. जिसमें यात्रियों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दी गई है. यात्रियों को पूरे यात्रा के दौरान मास्क, ग्लव्स पहनना होगा. 14 साल से अधिक उम्र के हर यात्री को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा और उस पर स्टेटस ग्रीन दिखना चाहिए. एयरपोर्ट पर यात्रियों को पैसे का लेनदेन डिजिटल माध्यम से करना होगा.

मुंबई एयरपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन यात्रियों की उम्र 80 साल से अधिक है या जिनका स्वास्थ्य सही नहीं है या कोई गर्भवती महिला हो वह अपने आपको हवाई यात्रा से बचाए. मुंबई आने वाले यात्रियों की टेंपरेचर स्क्रीनिंग राज्य सरकार द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर होगी और 14 दिनों उन्हें होम क्वारन्टीन रहना होगा.

मुम्बई एयरपोर्ट को संचालित करने वाली जीवीके के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और एयरपोर्ट टर्मिनल में दो मीटर की दूरी बरकरार रखनी होगी. एयरपोर्ट पर जगह-जगह टचपॉइंट पर सैनिटाइजर रखा जाएगा. गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पिछले कई दिनों से पूरे एयरपोर्ट परिसर को साफ करने, सैनिटाइज करने और एयरपोर्ट टर्मिनल के टचपॉइंट को सेनेटाइज करने का काम कर रही है.

यह भी पढ़ेंः मुंबई के अस्पताल का हैरान करने वाला वीडियो, मरीजों के बीच घंटों पड़ी रही कोरोना पेशेंट की डेड बॉडी 
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget