एक्सप्लोरर

Mumbai: स्लम में रहने वालों को कैसे लगेगी वैक्सीन? बिना स्मार्टफोन कैसे करेंगे रजिस्ट्रेशन?

मुंबई में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, लेकिन वैक्सीनेशन का फायदा सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स और शिक्षित वर्ग को ही मिल पा रहा है. स्लम में रहने वाले लोग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं.

कोरोना वायरस से बचने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में मुंबई में भी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन वैक्सीनेशन का फायदा केवल शिक्षित वर्ग और उन लोगों को मिल रहा है जो स्मार्ट फोन यूजर्स हैं. दरअसल केंद्र सरकार ने वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बताया है. ऐसे में झुग्गियों में रहने वाले लोग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक झुग्गियों रहने वाले लोगों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का अभाव है. सबसे पहले स्लम में रहने वाले ज्यादातर लोग स्मार्टफोन यूजर नहीं हैं और अगर किसी के पास स्मार्टफोन है भी तो उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं है. जबकि सरकारी अनुमानों के मुताबिक मुंबई की 1.3 करोड़ आबादी में से 40 प्रतिशत से ज्यादा लोग झुग्गियों में रहते हैं और वर्तमान समय में ये वैक्सीन का लाभ लेने में असमर्थ हैं. स्लम में रहने वाले कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर अपनी समस्याएं साझा की हैं.

मजदूर ने बताई वैक्सीन लगाने की वजह

जानकारी के मुताबिक मुंबई के मलाड में शहाबुद्दीन कारिकर नाम के 30 साल के मजदूर ने बताया कि उसके पास एक एंड्रॉयड फोन है, लेकिन डाटा पैक नहीं है, जिसकी वजह से वो वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सका है. साथ ही उसने बताया कि उसने पड़ोसी की मदद से रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश लेकिन वो भी ना हो सका. शहाबुद्दीन ने बताया कि उसे रजिस्ट्रेशन की कोई जानकारी नहीं है. इसलिए साल के अंत में जब वो बंगाल में अपने गांव जाएगा तो वहीं वैक्सीन लगवाएगा.

सुनीता को कैसे मिलेगी दूसरी डोज?

42 साल की सुनीता वाघ ने पिछले महीने कोविशील्ड की पहली डोज लाइन में लगकर ली थी और अगले हफ्ते दूसरी डोज के लिए जाना है, लेकिन उनके पास ना तो मोबाइल है और ना उन्हें कोविन ऐप की कोई जानकारी है. सुनीता ने बताया कि पहली डोज उन्हें कूपर अस्पताल में लगी थी, लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रिया की उनको कोई जानकारी नहीं है. वहीं सुनीता ने बताया कि किसी भी स्वास्थ्य अधिकारी या सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिनिधि ने स्लम कॉलोनी का दौरा नहीं किया है, जो लोगों को वैक्सीन के बारे में जानकारी दे सकें.

इसे भी पढ़ेंः

ओडिशा में 21 अंडर ट्रायल कैदी हुए कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में हो रहा इलाज

पिछले साल से अब तक 1952 रेल कर्मचारियों की हुई कोरोना से मौत- रेलवे ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget