एक्सप्लोरर

मुंबई: कोरोना संक्रमण के बीच गणेशोत्सव के लिए कारखानों में तैयारियां शुरू, इस बार बनाई जा रहीं सिर्फ छोटी मूर्तियां

गणपति मंडल इस बार भक्तों की सुरक्षा और महामारी से बचाव के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए गणपति दर्शन की व्यवस्था भी कर रहे हैं.मूर्ति लेने आ रहे भक्तों को कारखाने में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है और सिर्फ तस्वीर में मूर्ति पसंद करने को कहा जा रहा है.

मुंबईः करीब डेढ़ महीने बाद ही महाराष्ट्र का सबसे बड़ा पर्व गणेशोत्सव शुरू होने वाला है, लेकिन इस बार इस त्यौहार में हर बार की तरह भव्यता और धूम-धड़ाका नजर नहीं आयेगा. कोरोना की वजह से मुंबई के तमाम गणेशोत्सव मंडलों ने इस बार छोटी-छोटी गणपति प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित करने का फैसला किया है. गणपति मूर्तियों के कारखानों में भी तीन फुट से छोटी मूर्तियां ही बनाई जा रही हैं.

मिट्टी से बनाई जा रही मूर्तियां

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में मशहूर मूर्तिकार प्रफुल्लचंद्र बिलये का कारखाना है. हर साल की तरह उनके यहां इस बार भी मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है. करीब 10 कारीगर सैकड़ों मूर्तियों को रंगने और उन्हें सजाने में जुटे हुए हैं. इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि सभी मूर्तियों का आकार 3 फुट से कम है.

बिलये के मुताबिक वे सभी मूर्तियां प्लास्टर ऑफ पेरिस के बजाय मिट्टी की बना रहे हैं, ताकि उनका विसर्जन घर में भी आसानी से किया जा सके. कोरोना को देखते हुए उन्होंने सभी कारीगरों के रहने-खाने का इंतजाम कारखाने में ही कर दिया है और किसी भी कारीगर को बाहर जाने की इजाजत नहीं है.

गणपति प्रतिमाओं की बुकिंग के लिये आने वाले ग्राहकों का भी कारखाने के भीतर प्रवेश मना है. मूर्ति प्रत्यक्ष दिखाने के बजाय उन्हें तस्वीरों के जरिये अपनी पसंद की मूर्ति का चयन करने को कहा जाता है.

महाराष्ट्र सरकार ने गणपति मंडलों से की अपील

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने गणपति मंडलों से अपील की है कि इस बार गणेशोत्सव सादगी से मनाया जाये. मूर्ति का आकार 4 फुट से ज्यादा न हो ताकि उसे उठाकर विसर्जित करने के लिये ज्यादा लोग न लगें. गणपति प्रतिमाओं के आगमन और विसर्जन का जुलूस भी न निकाला जाये.

गणेशोत्सव मंडलों की समन्वय समिति ने सरकार का सहयोग करने का फैसला किया है. कई मंडल, भक्तों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये गणपति दर्शन का इंतजाम कर रहे हैं. गणेशोत्सव से पहले मनाया जाने वाला एक और बडा त्यौहार दही हांडी भी इस बार नहीं मनाया जायेगा.

ये भी पढ़ें

कोरोना के इलाज के लिए दिल्ली में बनेगा प्लाज़्मा बैंक, सीएम केजरीवाल की अपील- ठीक हुए लोग प्लाज़्मा डोनेट करें

महाराष्ट्र में अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, अनलॉक और कोरोना पर क्या बोले सीएम उद्धव ठाकरे, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget