एक्सप्लोरर

मुंबई: ऐसी हरी सब्जियों की प्रदर्शनी जिनके बारे में नहीं जानते लोग, आदिवासियों के आजिविका का साधन बनेगी ये सब्जियां

महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग ने एक ऐसा प्रयास शुरू किया है जिससे बाजार में करीब 100 प्रकार से ज्यादा की नयी सब्जियां मिल सके जिन्हें आम आदमी न तो पहचानता है और न ही इनके बारे में जानता है.

मुंबई: हम सब जानते हैं कि हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ के लिये बेहद लाभकारी होती है. हम प्रयास भी करते हैं की बाजार जाये तो कुछ हरी सब्जियां जरूर लेकर आये जो हमारे खाने को पौष्टिक बनाये साथ में स्वादिष्ट भी.

आम आदमी बाजार में मिलने वाली कुछ ही हरी सब्जियों के बारे में जानता है पहचानता है और खरीदता है लेकिन महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग ने एक ऐसा प्रयास शुरू किया है जिससे बाजार में करीब 100 प्रकार से ज्यादा की नयी सब्जियां मिल सके जिन्हें आम आदमी न तो पहचानता है और न ही इनके बारे में जानता है.

महाराष्ट्र सरकार आम आदमी तक पहुंचाना चाहती है

दरअसल कृषिविभाग की खोज में पता चला है की बारिश में ऐसी तमाम वनस्पति और पौधे हैं जो अपने आप जंगलो में उग आते हैं जिसे जंगली इलाके में रहने वाले आदिवासी समाज के लोग इसे हरी सब्जियों के रूप में खाते भी हैं और आसपास के बाजार में बेचते भी हैं.

बड़े शहरों तक इन सब्जियों की जानकारी नहीं मिल पाती है और न ही ये सब्जियां वहां के बाजारों तक पहुंच पाती हैं. बिना बोये उग आने वाली करीब 100 प्रकार की इन सब्जियों की प्रजातियों की जानकारी अब महाराष्ट्र सरकार आम आदमी तक पहुंचाना चाहती है और बड़े शहरों के बाजारों में भी इन सब्जियों को पहुंचाना चाहती है.

लोगों को नयी हरी सब्जियां मिल सकेगी

कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारिश के दिनों में महाराष्ट्र के वन क्षेत्र में पैदा होने वाली इन सब्जियों में बेहद पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं जिनकी जानकारी सबको नहीं इसको बनाने की विधि भी आदिवासियों को ही पता होती है जो वर्षो से इनका इस्तेमाल करते हैं. अगर इन सब्जियों को मुंबई जैसे बाजार में लाया गया तो लोगों को नयी हरी सब्जियां मिल सकेगी साथ में आदिवासी इलाके में रहने वाले लोगों को आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा जो उनकी आजिविका का नया साधन बनेगा. इसी लिये महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग ने इन सब्जियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया है.

दरअसल 9 अगस्त को विश्वा आदिवासी दिवस मनाया जाता है. उसी दिन से महाराष्ट्र सरकार के कृषिविभाग ने पूरे महाराष्ट्र में इन सब्जियों की जानकारी देने का उपक्रम शुरू किया है. जिसे नाम दिया गया है वन सब्जी महोत्सव. इसी उपक्रम के तहत पहलीबार मुंबई के मुलुंड इलाके में इन सब्जियों की प्रदर्शनी लगायी गयी जो लोगों को बेहद पसंद आयी जिसकी वजह से कृषि विभाग और इस प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के तमाम इलाकों से आये आदिवासी काफी उत्साहित दिखे. 

यह भी पढ़ें.

तमिलनाडु विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, स्टालिन बोले- किसानों पर दर्ज मामले वापस होंगे

Chennai: भारतीय तटरक्षक बल के समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह, निगरानी पोत ‘विग्रह’ को सेवा में करेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget