एक्सप्लोरर

Covid Scam: 24 प्रॉपर्टी, 15 करोड़ की FD... कोविड घोटाला केस में IAS अफसर से ईडी की पूछताछ, बताया कहां से मिली संपत्ति

Covid-19 Scam: ईडी ने कोविड घोटाला मामले में आईएएस अफसर संजीव जायसवाल के घर की तलाशी में थी. कथित घोटाले के समय जायसवाल बीएमसी में एडिशनल कमिश्नर थे.

Covid-19 Scam: आईएएस अफसर संजीव जायसवाल शुक्रवार (30 जून) को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए. उन्हे कोरोना महामारी के दौरान कथित कोविड फील्ड हॉस्पिटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. ईडी ने 21 जून को संजीव जायसवाल के घर पर सर्च अभियान चलाया था, जिसमें उनके पास से अकूत संपत्ति की जानकारी मिली थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाशी के दौरान ईडी को आईएएस संजीव जायसवाल और उनकी पत्नी के पास 34 करोड़ रुपये मूल्य की 24 संपत्तियों की जानकारी मिली थी. इसके साथ ही 15 करोड़ रुपये की एफडी के बारे में भी पता चला था. ईडी को 5 करोड़ रुपये की एक संदिग्ध एफडी भी मिली है, जो संजीव कौशल के परिवार के सदस्यों ने साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान बनवाई थी.

8 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ

संजीव जायसवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. शुक्रवार को ईडी के दक्षिण मुंबई स्थित ऑफिस में पहुंचे थे. जायसवाल से ईडी ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. वह सुबह करीब 11.30 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे थे और देर उन्हें ऑफिस से बाहर निकलते देखा गया.

ईडी दफ्तर के बाहर पत्रकारों से उन्होंने बताया, "मैं आज यहां पूछताछ के लिए आया हूं. पहले मैं नहीं आ सका क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मेरे पास बीएमसी फाइलें भी नहीं थीं. ईडी ने जो भी पूछा मैंने हर बात का जवाब दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि मेरा पूरा सहयोह ईडी के साथ है."

आईएएस ने बताया- गिफ्ट में मिली प्रॉपर्टी

इंडिया टुडे ने ईडी के हवाले से लिखा है कि संजीव जायसवाल ने जांच एजेंसी को बताया कि 34 करोड़ की संपत्तियां उनके ससुर ने उन्हें और उनकी पत्नी को गिफ्ट में दी थीं. जायसवाल के ससुर रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट हैं. जायसवाल ने ये भी बताया कि एफडी भी उनके ससुर ने ही उनकी पत्नी को गिफ्ट की थी.

21 जून को जांच एजेंसी ने आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल समेत कुछ लोगों से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1996 बैच के अधिकारी, जायसवाल वर्तमान में महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. जब कथित कोविड-19 जंबो सेंटर घोटाला हुआ था तब वह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में अतिरिक्त नगर आयुक्त थे। 

ईडी ने छापे के दौरान लगभग 2.4 करोड़ रुपये के आभूषण, 68 लाख रुपये नकद और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए. तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों को जायसवाल के परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे.

यह भी पढ़ें

Pasmanda Muslim: 'पीएम मोदी बताएं...' पसमांदा को लेकर ओवैसी ने पूछा सवाल, कांग्रेस से कहा- आपके टोपी पहनने से खुश रहें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget