एक्सप्लोरर

Mumbai: एसी लोकल को लेकर यात्रियों में जबरदस्त गुस्सा, सेंट्रल रेलवे ने कैंसिल की 10 ट्रेन

Mumbai Local Trains: ट्रेन यात्री लगातार लोकल एसी ट्रेनों के संचालन का विरोध कर रहे थे. मामला बढ़ता देख सेंट्रल रेलवे ने 10 एसी रेलगाड़ियां कैंसिल कर दी है.

Mumbai Local AC Trains: मुंबई (Mumbai) में गैर एसी लोकल ट्रेनों की जगह शुरू की गई दस एसी लोकल ट्रेनों (AC Local Trains) के खिलाफ यात्रियों का विरोध लगातार जारी है. यात्रियों के गुस्से को देखते हुए सेंट्रल रेलवे (Central Railways) को इन एसी ट्रेनों को कैंसल करना पड़ा है. यात्रियों का आरोप है कि सेंट्रल रेलवे एसी ट्रेन की सुविधा के नाम पर यात्रियों को परेशान कर रही है.

लोगों का कहना है कि जिस लोकल ट्रेन (Local Train) से वो सस्ते किराए पर दूर का सफर कर लेते थे. सेंट्रल रेलवे अब उसकी जगह और उसी समय पर एसी लोकल ट्रेन शुरू करने जा रही है. जिसकी वजह से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गयी है. यात्रियों का आरोप है कि रोजाना बहुत से लोग दूर-दराज के इलाकों से लोकल ट्रेन से मुंबई में काम करने आते हैं. एसी लोकल ट्रेन ने उनका पूरा सिस्टम बिगाड़ दिया है. यात्रियों का कहना है कि गैर एसी लोकल ट्रेनों के मुकाबले इसका किराया भी ज्यादा है, जिसकी वजह उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  

महंगे किराये ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

बता दें कि सेंट्रल रेलवे ने 19 अगस्त से 10 और एसी लोकल ट्रेनें चलाई थीं, जिसे लेकर यात्रियों ने विरोध जताया है. इस मुद्दे पर रेलवे प्रवासी संघ का कहना है कि मुंबई से ठाणे होते हुए बदलापुर तक एसी ट्रेन से जाना उन गरीब तबके के यात्रियों के लिये बेहद मुश्किल है. जिनको एसी ट्रेन का किराया बेहद महंगा पड़ रहा है. सस्ते किराये की वजह से ही लोग लोकल ट्रेन की भीड़ भी बर्दाश्त कर लेते हैं. रेलवे प्रवासी संघ के मुताबिक वो एसी ट्रेन का विरोध नहीं करते, लेकिन एसी ट्रेन का जो किराया है, उसका विरोध कर रहे हैं. संघ की मांग है कि गैर एसी लोकल ट्रेनों के समय पर एसी ट्रेनें न चलायी जाए, जिससे रोज यात्रियों को चलने की आदत हो गयी है.

एसी लोकल ट्रेन को लेकर सियासत

गौरतलब है कि मुंबई की लोकल ट्रेन यहां के लोगों की लाइफ लाइन मानी जाती है, इसलिए इस मुद्दे को लेकर अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. ठाणे के एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड ने इस मुद्दे को लेकर अपने एक बयान में कहा कि एसी लोकल ट्रेन गरीब जनता के हित में नही है. इसे सेंट्रल लाइन और वेस्टर्न लाइन दोनों पर बंद होना चाहिए. एसी लोकल ट्रेनों के खिलाफ जनता के विरोध के देखते हुए और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल रेलवे ने फिलहाल इन 10 एसी लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Jharkhand: क्यों गई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता? जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, 15 दिन बाद आया कॉमेडियन को होश, डॉक्टर रख रहे निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget