एक्सप्लोरर

मुंबई पुल हादसाः बीएमसी और सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई पुल हादसे को लेकर पुलिस ने बीएमसी और सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

मुंबईः मुंबई पुल हादसे को लेकर महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. इस हादसे के लिए बीएमसी और सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस ने धारा 304 A यानी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुल गिरने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं.

बताया जा रहा है कि पुल से पहले सड़क पर रेड लाइट होने के कारण काफी लोगों की जान बच गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा तब पास के सिग्नल पर लाल बत्ती के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी कारण ज्यादा मौतें नहीं हुई.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह घटना स्थल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की. इससे पहले फड़णवीस ने मृतकों के परिजन के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी. गुरुवार को ही उन्होंने कहा था कि पुल के गिरने की जांच एक उच्चस्तरीय समिति करेगी. घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी.

ब्रिज के बारे में पूरी जानकारी -इस ब्रिज को साल 1988 में बनाया गया था. -साल 2016 में इसकी छोटी सी मरम्मत और पेंट किया गया था. -साल 2017 में इस ब्रिज का जायजा लिया गया था. तब जेडी देसाई कंसल्टेंट ने बताया कि ब्रिज की हालत ठीक है. -दिसंबर 2018 में इस ब्रिज के मरम्मत का आवेदन निकाला गया लेकिन वो अबतक स्थाई समिति में लंबित है.

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि मुंबई में फुटओवर ब्रिज दुर्घटना में मारे गए लोगों के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं. मेरी सांत्वना उनके परिवारों के साथ है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों की जल्द रिकवरी हो. महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को सभी तरह की सहायता प्रदान कराने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है.

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मुंबई में फुट ओवर ब्रिज के ढहने की घटना पर दुख जताया है. राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की ख़बर से मुझे दुख हुआ है. मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं.'' उन्होंने कहा, ''जो घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले मेरी ये प्रार्थना है.''

मुंबई पुल हादसाः 6 की मौत, 36 घायल, रेडलाइट ने बचाई कई जिंदगियां

मुंबई ब्रिज हादसे के पीड़ितों का दर्द, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget