एक्सप्लोरर

Mumbai के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को ACB ने भेजा दूसरा समन, नहीं हुए हाजिर

Mumbai News, Param Bir Singh: मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने उन्हें 10 जनवरी को पहली बार उनका बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया था.

Mumbai News, Param Bir Singh: मुंबई पुलिस में PI रैंक के अधिकारी अनूप डांगे (Anup Dange) ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इन्हीं आरोपों की जांच मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रही है. महीनों चली जांच के बाद अब जाकर मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिंह को समन भेजकर उन्हें उनका बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था. 

मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने उन्हें 10 जनवरी को पहली बार उनका बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया था. उस समय उन्होंने कहा था कि 11 जनवरी को उनकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस वजह से वो अपना बयान दर्ज करवाने नहीं आ सकते.

आज ACB के कार्यालय में होना था उपस्थित

परमबीर सिंह ने उस समय अपने वकीलों के माध्यम से एंटी करप्शन ब्यूरो से और समय की मांग की थी, जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो  ने उन्हें दोबारा समन भेजा और आज यानी मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे ACB के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करवाने को कहा था. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के सूत्रों ने बताया कि यह दूसरा समन उन्हें कुरियर के माध्यम से भेजा गया था, क्योंकि वो अपने घर पर मौजूद नहीं थे. हालांकि, एंटी करप्शन ब्यूरो को परमबीर सिंह की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था कि वो इस समन के समय क्यों नहीं आएंगे.

लेटर देकर की कुछ और समय की मांग- वकील

सिंह के वकील ने बताया की उन्होंने मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो को लेटर देकर कुछ और समय की मांग की है. इस लेटर में कोविड के हालात का हवाला देते हुए बयान दर्ज कराने के लिए दो हफ्तों का अतिरिक्त समय मांगा गया है. बता दें कि पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे की शिकायत पर जांच के लिए गृह मंत्रालय ने इजाजत दी थी. इस मामले के बाद पुलिस निरीक्षक बी.आर. घाडगे ने डीजी कार्यालय को खत लिखकर परमबीर सिंह पर भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये कमाने के आरोप लगाए थे. उन्होंने 14 पन्नों का शिकायत पत्र लिखा था, जिसे मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजी कार्यालय और एसीबी को भेजा था.

अपनी शिकायत में घाडगे ने परमबीर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वो ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे, उस समय अमीर आरोपियों के नाम एफआईआर से निकालने के लिए गलत तरीके के आदेश दिए थे. घाडगे ने शिकायत में कहा कि एक मामले में 22 सरकारी कर्मचारियों के नाम निकालने के आदेश सिंह ने घाडगे को दिया था. उन्होंने सिंह के आदेश को नहीं माना, तो उनके खिलाफ 4 फर्जी मामले दर्ज कर उन्हें पुलिस विभाग से निलंबित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- 

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी इस्तीफा देने को तैयार, केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कही ये बात

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget