एक्सप्लोरर

शराब पिलाकर पहले लूडो में हराए 60 लाख रुपये, फिर बंदूक की नोक पर की लूट, जानें क्या है पूरा मामला

Mumbai Crime News: मुंबई में मुशारफ खान को उसके दोस्त ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पहले शराब पिलाई फिर लूडो में 60 लाख रुपये से हरा दिया.

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस के सामने एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने शराब के नशे में एक युवक को लुडो के खेल में हराकर 60 लाख रुपये का कर्ज़दार बना दिया. मर्चेंट नेवी में काम करने वाले क्लाडिएस मूदालियार नाम के एक युवक ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उसका आरोप है कि उसके दोस्त मुशारफ खान ने उससे 5 हजार रुपये उधार लिए थे और इस पैसे को लौटाने के लिए उसने उसे सांताक्रुज पर बुलाया, जहां मुशारफ़ के दोस्त वेलू मुरग़न और दूसरे लोग भी मौजूद थे.

मूदालियार ने पुलिस को बताया की वहां उसे इन लोगों ने शराब पिलाई और जब वो अपने होश में नहीं था तब उसे लुडो का खेल खेलने को कहा. इस खेल में उसे हराकर उसे बताया गया की वो 60 लाख रुपये हार चुका है. इसके बाद यह लोग उससे 60 लाख रुपये मांगने लगे, जब उसने मना किया तो उसके पास से बंदूक की नोक पर सोना-चांदी लूट लिया. इसके साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई और घर से और सोना और चांदी लाने की धमकी दी.यह युवक मर्चेंट नेवी में काम करता है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

शिकायतकर्ता के मुताबिक ये घटना 3 अक्तूबर की है और इसके बाद से शिकायतकर्ता डर गया था. धारावी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया की शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद उन्होंने आरोपियों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 341,364(A), 392, 506(2), और 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले को लेकर जांच की जा रही है. अधिकारी ने आगे बताया कि यह घटना सांताक्रुज में हुई है और यह इलाका वकोला पुलिस के अधिकार छेत्र में आता है. इसलिए मामले को वकोला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

'कर्ज देने वाले देश-समाज के लिए दीमक'- आत्महत्या करने वाले केदार ने लिखा सुसाइड नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget