एक्सप्लोरर

क्या है केरल का वो फिटनेस प्रोग्राम, जिसका PFI और जमात-ए-इस्लामी से जुड़ रहा नाम? मचा बवाल

MEC- 7 Political Row: सीपीआई(एम) कोझिकोड जिला सचिव मोहनन ने हाल ही में एमईसी-7 के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया था कि जमात-ए-इस्लामी और एसडीपीआई कार्यक्रम में शामिल हो रहा है.

MEC- 7 Political Row: उत्तरी केरल में लोकप्रिय हो रहा एक शारीरिक फिटनेस कार्यक्रम विवादों में घिरता जा रहा है. सीपीआई (एम) के एक नेता ने आरोप लगाया है कि इस शारीरिक फिटनेस कार्यक्रम का संबंध जमात-ए-इस्लामी और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से है और इन संगठनों की राजनीतिक शाखा एसडीपीआई अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस मंच का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन अब वही सीपीआी (एम) नेता इसे लेकर नर्म रुख अपना रहा है. 

इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने पिनराई विजयन सरकार पर निशाना साधा तो, जिस सीपीआई (एम) नेता (पी मोहनन) ने इस फिटनेस कार्यक्रम को प्रतिबंधित संगठनों से जोड़ा था उसका रुख इसको लेकर नर्म हो गया. इतना ही नहीं कांग्रेस के एक सांसद ने इस फिटनेस कार्यक्रम का बचाव भी किया. 

पी मोहनन ने लगाए थे ये आरोप 

सीपीआई(एम) कोझिकोड जिला सचिव मोहनन ने हाल ही में एमईसी-7 के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया था कि जमात-ए-इस्लामी और एसडीपीआई कार्यक्रम में शामिल हो रहा है. बीते महीने कन्नूर में एक पार्टी मीटिंग में मोहनन ने कहा था कि लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों से लड़ना चाहिए और शारीरिक रूप से फिट रहना चाहिए, लेकिन जमात-ए-इस्लामी और एसडीपीआई अपनी संकीर्ण राजनीति के लिए एमईसी-7 का इस्तेमाल कर रहे हैं. जमात इसे इस्लामिक राष्ट्र के लिए अपने अभियान के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है. धर्मनिरपेक्ष समाज को ऐसे प्रयासों के प्रति सतर्क रहना चाहिए. मोहनन ने ये भी कहा था कि इसके पहले जमात अपने एजेंडे को आगे लेकर जाने के लिए पर्यावरण आंदोलनों और मानवाधिकार मुद्दों का इस्तेमाल करती थी. इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एमईसी-7 में घुसपैठ की है.

फिर अपनाया नर्म रुख

भाजपा के पिनराई विजयन पर निशाना साधने के बाद मोहनन ने अपना रुख इस कार्यक्रम को लेकर नर्म कर लिया और बीते सप्ताह दावा किया कि उनकी आलोचना सडीपीआई, जमात और संघ परिवार जैसी ताकतों की ओर से अपनी सांप्रदायिक विचारधारा को फैलाने पर केंद्रित थी. वह बोले, “हमें एमईसी 7 से कोई समस्या नहीं है.”

किसने की थी कार्यक्रम की शुरुआत

उत्तरी केरल में जिस फिटनेस कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो रही है, उसका नाम बहु-व्यायाम संयोजन (multi-exercise combination (MEC-7)) है. इसकी शुरुआत साल 2012 में मल्लपुरम में छोटी मोटी शारीरिक बीमारियों से लड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. इसकी शुरुआत पूर्व सीआईएसएफ सैनिक सलाहुद्दीन पी ने की थी. ये फिटनेस कार्यक्रम रोज सुबह आधे घंटे का होता है और मुख्य रूप से मलप्पुरम और कोझिकोड में एक हजार से भी ज्यादा समूह में फैल चुका है.  

‘स्वेच्छा से भाग लेते हैं लोग’

पूर्व सीआईएसएफ सैनिक सलाहुद्दीन पी ने 20 साल से भी ज्यादा समय तक CISF में कार्य किया है और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं. सलाहुद्दीन पी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम के लिए कोई संगठनात्मक संरचना या मेंबरशिप नहीं है, जिसमें सभी समुदायों के लोग स्वेच्छा से भाग लेते हैं 

यह भी पढ़ें- क्या है फडणवीस का वो ऑडिट प्लान, जो खत्म कर रहा रूठे नेताओं की नाराजगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Embed widget