एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Death: तीन महीने पहले जिस अस्पताल में हुआ था पत्नी का निधन, नेता जी ने वहीं ली अंतिम सांस

मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. राजनीतिक जीवन से परे उनकी निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने अपने जीवन में दो शादी की. दूसरी पत्नी का निधन भी मेदांता अस्पताल में ही हुआ था.

Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अब हमारे बीच नहीं रहे. सोमवार (10 अक्टूबर) को नेताजी ने सुबह सवा 8 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में अंतिम सांस ली. यहां खास बात यह है कि मेदांता अस्पातल में ही आज से लगभग तीन महीने पहले उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) ने भी अपने आखिरी सांस ली थी. साधना गुप्ता बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सांस और प्रतीक यादव की मां थी.

बात साल 2003 की है, जब मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था. मालती देवी के निधन के कुछ दिन बाद ही सपा संस्थापक ने दूसरी शादी कर ली. मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया. साधना मुलायम सिंह यादव से उम्र में 20 साल छोटी थीं.

साधना गुप्ता ने भी की दूसरी शादी

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थीं. खास बात यह है कि सिर्फ मुलायम सिंह यादव ने ही दूसरी शादी नहीं की थी, बल्कि साधना गुप्ता की भी एक शादी हो चुकी थी. 4 जुलाई 1986 में साधना गुप्ता ने फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी रचाई थी. 7 जुलाई को दंपति माता-पिता बने और इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. बेटे का नाम प्रतीक यादव रखा गया. हालांकि, दो साल बाद ही साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए और इसके बाद ही साधना, नेताजी के संपर्क में आई थीं.

मुलायम सिंह यादव की मां का रखा ख्याल

ऐसा बताया जाता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी काफी बीमार रहती थीं. उस दौरान साधना लखनऊ के एक नर्सिंग होम में ट्रेनिंग कर रहीं थीं और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में उन्होंने मूर्ति देवी का काफी ख्याल रखा. उस दौरान ही मुलायम सिंह यादव साधना गुप्ता से काफी प्रभावित हुए थे. साल 2003 में मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हो गया और उसी साल 23 मई को नेताजी ने साधना को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया.

ये भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav Died: अखाड़े में मशहूर था मुलायम सिंह यादव का चरखा दांव, गुप्‍त मतदान से बने CM, पढ़ें नेताजी से जुड़े रोचक किस्‍से

ये भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav Death: पीएम मोदी, मायावती से प्रियंका गांधी तक... नेता जी के निधन पर तमाम नेताओं ने जताया दुख, कहा- 'संघर्षशील युग का अंत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget