एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी के घर आई नन्हीं परी, बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने बेटी को दिया जन्म

Ambani Family Baby Girl Birth: मुकेश अंबानी के घर नन्हीं परी आई है. उनकी बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया है.

Ambani Family Baby Girl Birth: अंबानी परिवार में फिर से किलकारी गूंजी हैं. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के घर नन्हीं परी आई है. उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी (Shloka Mehta) ने बुधवार (31 मई) को बेटी को जन्म दिया है. आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका की ये दूसरी संतान है. उनका 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है.

श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में अंबानी परिवार ने अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान बताया था. श्लोका ने NMACC लॉन्च के दूसरे दिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. इससे पहले, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी, ईशा अंबानी ने 2022 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. 

2019 में हुई थी आकाश और श्लोका की शादी

पिछले कुछ हफ्तों से, अंबानी परिवार को कई मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था. श्लोका अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थीं. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी की थी. 

आकाश और श्लोका की शादी में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान, बच्चन परिवार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, करीना कपूर खान समेत कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. श्लोका मेहता देश के मशहूर हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं. 

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों

दोनों एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते थे और दोनों के परिवार गुजरात से ताल्लुक रखते हैं. आकाश अंबानी और श्लोका ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी और वे दोनों एक ही क्लास में थे. उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. 

ये भी पढ़ें- 

आमिर खान के घर पर पार्टी, पत्नी गिन्नी संग पहुंचे कपिल शर्मा, गेट टुगेटर की Inside Photos वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget