एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान ने फहराया इस्लामी झंडा, लेकिन भारत ने...', मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान

Kolkata Law Collage Case: अगर यह शहर जो पूरे देश का गौरव है, क्राइम कैपिटल बन जाए तो यह चिंता की बात जरूर है, लेकिन इससे भी बड़ी चिंता यह है कि ममता दीदी के राज में गुंडागर्दी चल रही है.

कोलकाता रेप केस मामले में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की ओर से दिए गए विवादित बयानों पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे पश्चिम बंगाल में ममता राज में 'गुंडागर्दी ऑन' करार दिया है. मुख्तार अब्बास नकवी ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि कोलकाता रेप केस में कार्रवाई करने के बजाय सरकार और सत्ताधारी पार्टी इन अपराधियों की वाहवाही करती नजर आती है.

बीजेपी नेता नकवी ने कहा कि अगर यह शहर जो पूरे देश का गौरव है, क्राइम कैपिटल बन जाए तो यह चिंता की बात जरूर है, लेकिन इससे भी बड़ी चिंता यह है कि ममता दीदी के राज में गुंडागर्दी चल रही है. गुंडागर्दी करने वालों को राजनीतिक और सरकारी संरक्षण प्राप्त है, जो और भी गंभीर चिंता की बात है.

भारत ने चुना सर्वधर्म समभाव 

RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले की ओर से हाल ही में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर दिए गए एक बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह रचनात्मक और सकारात्मक बहस की दिशा में आगे बढ़ रहा है. जब भारत आजाद हुआ तो दो देश बने, पाकिस्तान और हिंदुस्तान. पाकिस्तान ने इस्लामी झंडा फहराया, जबकि भारत ने सर्वधर्म समभाव का रास्ता चुना.

नकवी ने कहा कि सर्वधर्म समभाव चुनने में कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं थी. यह हमारे देश के बहुसंख्यकों की संस्कार और संस्कृति, मूल्यों और सोच का परिणाम था. जब पड़ोसी देश इस्लामिक राष्ट्र बन रहा था, तब भारत के बहुसंख्यक समाज ने अपने देश को सर्वधर्म समभाव के रास्ते पर ले जाने का फैसला किया, इसलिए संवैधानिक बाध्यता नहीं थी. उस समय हमारे लोगों की संस्कृति और संस्कार सर्वधर्म समभाव का था. आपातकाल के दौरान जो संविधान के साथ छल किया गया, उसकी तह तक जाने की जरूरत है.

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव की ओर से वक्फ कानून को "कूड़ेदान में फेंकने" वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा, 'जिनके खानदान का खूंटा उखड़ गया है, वे कानून का खूंटा उखाड़ने का ठेका लेने निकल पड़े हैं. उन्हें अपने खानदान के खूंटे का पता ही नहीं है और वह कानून के खूंटे को उखाड़ने की हास्यास्पद कोशिश में लगे हुए हैं. निश्चित तौर पर जब भी चुनाव आते हैं, ये लोग सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए समाज के एक बड़े वर्ग के वोटों का अपहरण करने की साजिश और षड्यंत्र में लग जाते हैं.

बीजेपी नेता ने कहा कि उन्हें लग गया है कि इस बार जनादेश के घाट पर उनका जुगाड़ भी हार जाएगा. इसलिए एक बार फिर से उन्होंने सांप्रदायिक नौटंकी करने की कोशिश की है, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की है और समाज के एक बड़े वर्ग में भय और भ्रम फैलाकर उनके वोटों का अपहरण करने की साजिश रची है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें:- 'पाकिस्तान, बांग्लादेश कर रहे युद्धाभ्यास, चीन भी साथ', ओवैसी का दावा- ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर लड़ाई होगी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget