एक्सप्लोरर

मुख्तार अब्बास नकवी की 'छपाक', बीजेपी अवाक!

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि वह 'छपाक' मूवी देखने जाएंगे. उन्होंने कहा कि सीएए कानून पर भ्रम फैलाया जा रहा है.

नई दिल्ली: बीजेपी के कार्यकर्ता देश भर में अधिकतर स्थानों व सोशल मीडिया पर आज रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का विरोध कर रहे हैं. वहीं, लखनऊ आए केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह कह कर चौंका दिया कि जब उन्हें समय मिलेगा तो वह भी 'छपाक' फ़िल्म देखना चाहेंगे. नकवी नागरिकता कानून को लेकर बीजेपी द्वरा चलाये जा रहे अभियान के तहत लखनऊ आये थे.

मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष का दुष्प्रचार एक बड़े राजनीतिक षडयंत्र का हिस्सा है. यह कांग्रेस, वामपंथी व अन्य विपक्षी दलों द्वारा आयोजित एक पोलिटिकल पाखंड है. यह लोग एक वर्ग विशेष को भ्रमित कर अपनी राजनीतिक कर रहे हैं, नौजवानों के कंधों पर बंदूक रखकर अशांति फैला रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''सीएए में कई संशोधन करने के बाद यह बिल लाया गया था. हम चाहते तो जनवरी 2019 में ही इसे पास करा लेते परन्तु तब इस बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया. 7 जनवरी को कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी और 8 जनवरी को यह बिल लोकसभा में पास होकर राज्यसभा में लाया गया. राज्यसभा में यह बिल पेंडिंग पड़ा रहा. फिर जब नई सरकार आई तो इसे दोबारा पास किया गया. लोकसभा से दो दो बार पास होने के बाद यह नागरिक संशोधन कानून राज्यसभा से पास हुआ और कानून बना.

उन्होंने कहा, ''जो लोग इस कानून के नाम पर विरोध कर रहे हैं उन्हें मालूम है कि हिंदुस्तान का कोई नागरिक इस कानून से प्रभावित नहीं होगा, ना कोई हिन्दू, ना कोई मुसलमान. इस देश का मुसलमान यहां कम्पलसन से नहीं कमिटमेंट से रहता है. जो ताकतें अपने निजी हितों के लिए उन्हें भ्रमित करना चाहती हैं. वह कामयाब नहीं होंगी. उनके द्वारा जो भ्रमपूर्ण साजिश की जा रही है अब इसका पर्दाफाश भी हो रहा है.''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह जो कुछ बवाल और देश के नागरिकों का नुकसान हुआ है, यह भ्रम पैदा करने वालों की साजिश के चलते हुआ है. जितने बड़े पैमाने पर लोगों में डर फैलाकर इस कानून के बारे में एक वर्ग को डराया गया इसका अंदाजा नहीं था. फिर भी सरकार ने देश विरोधी ताकतों के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम के खिलाफ कमर कसी और आज देश को पता है कि किसी भारतीय पर इस कानून का कोई प्रभाव नहीं होगा.

बता दें कि पिछले महीने नागरिक कानून का विरोध करने वाले कुछ लोगों ने मेरठ में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये थे, तो एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने उन लोगों को दौड़ाते हुए संबोधित करते हुए कहा कि खाते यहां का हो गाते पाकिस्तान का हो, तो वहीं चले जाओ. उस घटना पर भी मुख्तार ने एसपी सिटी की निंदा की थी. जिसके कारण मेरठ बीजेपी के लोगों ने मुख्तार अब्बास नकवी से नाराजगी व्यक्त की थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget