एक्सप्लोरर

Mukhatar Ansari Convicted: मुख्तार अंसारी को किस मामले में मिली 10 साल की सजा? जानें क्या है आरोप

Mukhtar Ansari Jail: 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने 10 साल की सजा के साथ 5 लाख जुर्माना भी लगाया है.

Mukhtar Ansari Jail: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट मामले में शनिवार को सजा का ऐलान कर दिया. कोर्ट ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी मानते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. आइए जानते हैं 16 साल पहले का वह क्या मामला था, जिसे लेकर मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई गई है. इस मामले में उनके भाई और वर्तमान बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी भी आरोपी हैं, जिस पर फैसला आना है.

29 नवम्बर, 2005 को पूर्वांचल में हुए एक बड़े हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था. ये हत्या गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की थी. विधायक कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों को मोहम्मदाबाद के बसनिया चट्टी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में एके-47 का भी इस्तेमाल किया गया था.

2007 में लगा गैंगस्टर एक्ट

दो साल बाद 2007 में इसी मामले को आधार बनाते हुए मुख्तार अंसारी, उनके भाई अफजाल अंसारी और उनके बहनोई एजाजुल हक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. एजाजुल हक की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष और कोयला व्यापारी नंदकिशोर रुंगटा अपहरण कांड को भी इसमें जोड़ा गया था. 

2012 में शुरू हुआ ट्रायल

गैंगस्टर एक्ट मामले में साल 2012 में ट्रायल शुरू किया गया. बीते साल 23 सितम्बर को प्रथम दृष्टया आरोप तय किया गया था. 1 अप्रैल, 2023 को मामले में सुनवाई पूरी हुई. पहले 15 अप्रैल को सजा सुनाई जानी थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के छुट्टी पर होने के चलते फैसला नहीं आ सका. इसके बाद 29 अप्रैल को फैसले की तारीख तय की गई.

गुंडा राज खत्म हो चुका- अल्का राय

सजा सुनाए जाने से पहले कृष्णानंद राय की विधवा और पूर्व विधायक अल्का राय ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज खत्म हो चुका है. अल्का राय ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. गुंडा और माफिया का राज खत्म हो चुका है.

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक से जुड़ा बड़ा खुलासा, पुलिस कस्टडी में खुद पर हमला कराने की रची थी साजिश, ये था मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget