एक्सप्लोरर

Watch: मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ में की पूजा, 5 करोड़ रुपये किए दान

Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये का दान दिया है.

Mukesh Ambani Visits Badrinath: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गुरुवार को बद्रीनाथ में पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये का दान (Donation) दिया. बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि मुकेश अंबानी अपने सहयोगियों के साथ हेलीकॉप्टर से मंदिर पहुंचे और वहां पूजा में शामिल हुए.

किशोर पंवार ने कहा कि उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये का दान भी दिया. इससे पहले बीती 16 सितंबर को भी मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में 1.5 करोड़ रुपये का दान दिया था. मुकेश अंबानी ने एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी और अपने छोटे बेटे की मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. 

तिरुमाला में भी दिया था दान

उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी को मंदिर के अंदर दान के लिए 1.5 करोड़ रुपये का चैक सौंपा था. बाद में उन्होंने गोशाला का भी दौरा किया था. उनके साथ सांसद विजया साई रेड्डी, एम. गुरुमूर्ति और चंद्रगिरि के विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी भी थे. मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने अभिषेकम (पवित्र स्नान) के एक घंटे के पवित्र अनुष्ठान में भाग भी लिया था. अधिकारी ने कहा था कि पहाड़ियों से निकलने से पहले मुकेश अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया था. 

अंबानी परिवार ने सोमनाथ में दिए थे चांदी के बर्तन

इसके अलावा बीती 29 सितंबर को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने गुजरात के प्रभास पाटन में सोमनाथ मंदिर का दौरा किया था. अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने सोमनाथ मंदिर के प्रसिद्ध 51 स्वर्ण कलशों की पूजा की. सोमनाथ महादेव की दैनिक पूजा करने के लिए अंबानी परिवार की ओर से 90 लाख रुपये के चांदी के बर्तन दान किए गए थे. 

ये भी पढ़ें- 

अरबपति मुकेश अंबानी देश से बाहर इस जगह खोलने जा रहे हैं फैमिली ऑफिस, जानें क्या है खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े की फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े की फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget