एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में एक नवंबर से पुलिस वालों की छुट्टियों पर रोक, जानें सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

इस संबंध में शुक्रवार को राज्य पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया जिसे सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और अन्य पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है.

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के एक नवंबर से छुट्टी लेने पर रोक लगी दी है. एमपी सरकार ने यह कदम अयोध्या पर आने वाले फैसले की संवेदनशीलता और त्योहारों को देखते हुए उठाया है. इस संबंध में शुक्रवार को राज्य पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया जिसे सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और अन्य पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है.

आदेश में कहा गया है, ''मिलाद उन नबी, गुरुनानक जयंती और अयोध्या को लेकर आने वाले फैसले के मद्देनजर सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। अगले आदेश तक सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 नवंबर से छुट्टी लेने की मनाही है।'' किसी विशेष परिस्थिति या आपात स्थिति में छुट्टी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से इजाजत लेने को कहा गया है.

15 नवंबर तक आएगा फैसला अयोध्या मसले की सुनवाई करने वाली बेंच (पीठ) के अध्यक्ष चीफ जस्टिस (सीजेआई) रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं. 16 नवंबर को शनिवार है और 17 नवंबर को रविवार है. ऐसे में फैसला इन दो तारीखों से पहले आ सकता है. इससे पहले कोर्ट ने इस मामले पर लगातार 40 दिन सुनवाई की जो 16 अक्टूबर को खत्म हुई.

पीएम मोदी ने संयम बरतने की सलाह दी रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले पर अगले महीने आने वाले फैसले से पहले इशारों-इशारों में लोगों से संयम बरतने की अपील की. 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के दौरान देश में बने माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि तब न्यायपालिका की गरिमा का सम्मान किया. पीएम मोदी ने कहा कि सभी वर्गों ने तनाव कम करने की कोशिश की. ये बातें हमेशा याद रखनी चाहिए. ये हमें बहुत ताकत देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget