एक्सप्लोरर

पहली बार पीएम मोदी की सुरक्षा में दिखी महिला कमांडो, कंगना रनौत का ये पोस्ट क्यों हो रहा वायरल

Woman SPG: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ी एक महिला SPG की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

Woman SPG Commando: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक महिला एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कमांडो की तैनाती की तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. यह तस्वीर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है. भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है.

दरअसल, कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह पहली बार है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई महिला एसपीजी कमांडो नजर आई हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह महिला कमांडो पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा में देखी जा चुकी है. महिला कमांडो को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया है और ये कमांडो अपने पुरुष समकक्षों के बराबर सुरक्षा जिम्मेदारियां संभालती हैं.

क्या इशारा करती है ये तस्वीर?

वायरल तस्वीर में महिला एसपीजी कमांडो को पीएम मोदी के काफिले के साथ चलने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देखा गया. कमांडो ने पूरी सुरक्षा वर्दी पहन रखी थी और उनके आत्मविश्वास भरे अंदाज ने लोगों का खुब ध्यान खींचा है. यह तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 'नारी शक्ति' को बढ़ावा देने की पहल की ओर भी ईशारा करती है. महिला एसपीजी कमांडो की मौजूदगी भारत में महिलाओं की बदलती भूमिका और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बता रही है.

कंगना रनौत का ट्वीट

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गहरे रंग के सूट में एक महिला कमांडो के आगे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंस्टाग्राम यूजर्स ने बी इसे शेयर करते हुए लिखा है "ऐतिहासिक क्षण! यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा में महिला एसपीजी कमांडो को तैनात किया गया है." लोगों ने इसे महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति का प्रतीक बताया है.

एसपीजी और महिला कमांडो की ट्रेनिंग

एसपीजी देश के सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा एजेंसी है, जो विशेष रूप से प्रधानमंत्री और अन्य VVIP लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है.इसमें महिलाओं को समान रूप से कड़ी शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें हथियारों का चलाना, आत्मरक्षा, और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता शामिल है.

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश में हिंसा का शिकार हिंदू समुदाय, कैसे कट्टरपंथियों ने बनाया अल्पसंख्यकों को निशाना, पूरी डिटेल पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget